6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के चावड़ी बाजार में बिल्डिंग हादसे के बाद बड़ा एक्शन, 2 की मौत; 3 ठेकेदार गिरफ्तार

Chawri Bazar Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 6 Nov 2026, 8:13 AM IST

Chandni Chowk Building Collapse

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद मलबा हटाते राहतकर्मी। (फोटो सोर्स-ANI)


Delhi Chawri Bazar Building Collapse: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है।

चावड़ी बाजार में अचानक ढह गया इमारत का हिस्सा, मची अफरा-तफरी

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के चावड़ी बाजार में गुरुवार को एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक गिर गया। यह घटना गली सत्तारा के शीश महल इलाके में चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास हुई। इमारत का मलबा गिरते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। उस समय वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। हादसे के बाद कम से कम 6 से 7 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई थी।

हादसे के मामले में तीन ठेकेदार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने चावड़ी बाजार मामले में तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदाबाद जिले की तहसील दौज के गांव सिरोही निवासी सिराज, ताजुद्दीन और फुरकान के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को इस मामले में BNS की धारा 105 के तहत गिरफ्तार किया है।

दो लोगों की मौत, मृतकों की हुई पहचान

दिल्ली पुलिस ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय किशोरी और 45 वर्षीय संजीत के रूप में हुई है। दोनों मंडावली की रेलवे कॉलोनी के रहने वाले थे। वहीं, इस हादसे में 25 वर्षीय सहदेव चौधरी और 37 वर्षीय फिरोज घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। दोनों खतरे से बाहर हैं।

एमसीडी के JE-AE सस्पेंड

एमसीडी ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही सामने आने पर इलाके के जूनियर इंजीनियर अमन दलाल और असिस्टेंट इंजीनियर मोहम्मद नईम को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

सौरभ भारद्वाज ने सरकार और एमसीडी पर लगाए आरोप

चावड़ी बाजार हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार और एमसीडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि चावड़ी बाजार और चांदनी चौक में एक और तीन मंजिला इमारत गिर गई है और मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली की इमारतों की सुरक्षा जांच के लिए कई बार ऑडिट कराने के आदेश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद ऐसे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा जांच के नाम पर कार्रवाई करने के बजाय कई विभागों में रिश्वतखोरी हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस और एमसीडी के साथ अब फायर विभाग और राजस्व विभाग के एसडीएम पर भी इमारतों से रिश्वत लेने के आरोप लग रहे हैं। भारद्वाज ने कहा कि जो लोग रिश्वत देने से इनकार करते हैं, उनकी इमारतों को एमसीडी सील कर देती है। उन्होंने ग्रेटर कैलाश-2 मार्केट में दो जिम सील किए जाने का मामला उठाते हुए सवाल किया कि उसी जोन में दूसरे जिम और व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने इसे चुनिंदा कार्रवाई बताते हुए सरकार और संबंधित विभागों की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए।