scriptसेना के लिए भारत खरीद रहा 1000 एयरक्राफ्ट, चीन और पाकिस्तान को सीधी चुनौती | India Buying 1000 Aircraft for Army Navy IAF To Deal With China-Pakistan | Patrika News
राष्ट्रीय

सेना के लिए भारत खरीद रहा 1000 एयरक्राफ्ट, चीन और पाकिस्तान को सीधी चुनौती

चीन और पाकिस्तान से निपटने के लिए भारत 1000 एयरक्राफ्ट खरीददारी कर रहा है। इसकी जानकारी एक फरवरी 2024 को पेश किए जा रहे अंतरिम बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दी।

Feb 01, 2024 / 12:54 pm

Anand Mani Tripathi

india_is_buying_1000_aircraft_for_the_army_to_deal_with_china_and_pakistan.png

Budget 2024 : चीन और पाकिस्तान से निपटने के लिए भारत ने अपनी रक्षा तैयारी पुख्ता करनी शुरू कर दी है। दुश्मन से एक साथ दो मोर्चों से निपटने के लिए भारत 1000 एयरक्राफ्ट खरीददारी कर रहा है। इसकी जानकारी एक फरवरी 2024 को पेश किए जा रहे अंतरिम बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दी। इसमें कार्गो से लेकर फाइटर तक शामिल हैं। यह भारतीय वायु सेना, भारतीय नौ सेना और भारतीय थल सेना द्वारा प्रयोग सैन्य कार्यों के लिए होगा।

रक्षा बजट में 11.1 फीसदी की बढ़ोतरी
इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा बजट में 11.1 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया। उन्होंने बताया कि अब रक्षा बजट 11,11,111 करोड़ रुपए किया जा रहा है। यह भारत की जीडीपी का 3.4 फीसदी है। इससे न केवल सीमा सुरक्षित करने में मदद मिलेगी बल्कि देश पूरी तरह से हर स्थिति के लिए तैयार होगा।

चीन और पाकिस्तान बड़े दुश्मन
गलवान की घटना के बाद चीन बौखलाया हुआ है। वह भारत कें बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को भी कमतर करने में जुटा हुआ है। हिंद महासागर में भी चीन की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में कब कोई हिमाकत वह करे। इसके लिए भारत तैयार रहना चाहता है। वहीं पाकिस्तान आतंक को बढ़ाने में फिर से जुटा हुआ है। वह हमेशा ही भारत की नुकसान पहुंचाने के लिए तैयारी ही करता रहता है।

Hindi News/ National News / सेना के लिए भारत खरीद रहा 1000 एयरक्राफ्ट, चीन और पाकिस्तान को सीधी चुनौती

ट्रेंडिंग वीडियो