scriptराष्ट्रपति भवन से जुड़ी ये हैं 10 रोचक जानकारियां, हर भारतीय को जिनके बारे में होना चाहिए पता | Interesting Facts about Rashtrapati Bhavan in Hindi | Patrika News
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति भवन से जुड़ी ये हैं 10 रोचक जानकारियां, हर भारतीय को जिनके बारे में होना चाहिए पता

देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने आज शपथ ली। कोविंद के शपथग्रहण के बाद उन्हें बधाइयां देने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा है तो वहीं राष्ट्रपति भवन भी चर्चा में है।

Jul 25, 2017 / 04:46 pm

Abhishek Pareek

देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने आज शपथ ली। कोविंद के शपथग्रहण के बाद उन्हें बधाइयां देने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा है तो वहीं राष्ट्रपति भवन भी चर्चा में है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में राष्ट्रपति का पद गरिमापूर्ण होता है। एेसे में राष्ट्रपति भवन की भी अपनी शान है। लुटियंस दिल्ली में इससे बेहतरीन इमारत नहीं है।

देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को राष्ट्रपति के रूप में इस भवन में रहने का मौका मिल चुका है। राष्ट्रपति भवन में संग्रहालय से उद्यान तक बहुत सी एेसी चीजें हैं जो हर एक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। यहां कर्मचारियों आैर अंगरक्षकों के लिए भी अलग से जगह निर्धारित की गर्इ है। इस मौके पर हम आपको राष्ट्रपति भवन के बारे में कुछ रोचक तथ्यों से अवगत करा रहे हैं।

1. इटली के क्यूरनल पैलेस के बाद भारत का राष्ट्रपति भवन दूसरा सबसे बड़ा निवास स्थान है। राष्ट्रपति भवन की इमारत 1912 में बनना शुरू हुर्इ थी आैर 1929 में इसे ब्रिटिश सरकार को सौंपा गया था। इस तरह से ये इमारत 17 साल में बनकर तैयार हुर्इ। खास बात ये है कि इसे बनाने में 29 हजार मजदूर लगे थे।
2. राष्ट्रपति भवन में 340 कमरे हैं। शुरू में दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों को यहां पर ठहराया जाता था। आजादी से पहले वायसराय यहीं पर रहते थे।

3. आज के वक्त में राष्ट्रपति भवन में 750 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से 245 राष्ट्रपति सचिवालय में कार्यरत हैं। यहां पर 50 रसोइए नियुक्त हैं।
4. राष्ट्रपति भवन रायसीना हिल पर बना है। इसीलिए इसे रायसीना हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण है कि रायसिनी आैर माल्च गांवों के की जमीन को अधिग्रहित करने के बाद ये भवन बनाया गया था। यह गांव एक पहाड़ी पर स्थित था। इस इमारत का नक्शा सर एडियन लैंडसीर लुटियन ने बनाया था।

5. यहां पर अलग-अलग आकार के उद्यान हैं। यहां पर आपको आयताकार, लंबा आैर गोलाकार उद्यान मिलेंगे। हालांकि सबसे खूबसूरत गोलाकार उद्यान को माना जाता है। जहां पर सीढ़ीदार कटोरानुमा फूलों के खेत हैं। राष्ट्रपति भवन के पीछे मुगल गार्डन है जो फरवरी मार्च में आम लोगों के खोला जाता है।

6. राष्ट्रपति भवन 330 एकड़ में फैला है। भवन के 190 एकड़ के हिस्से में सिर्फ बगीचे हैं आैर 2.5 किलोमीटर का काॅरिडोर है। इसमें 340 कमरे हैं आैर इसे बनाने में करीब 140 लाख रुपए की लागत आर्इ थी। इसमें करीब 70 करोड़ र्इंटें आैर 30 लाख वर्ग फीट पत्थर आैर स्टील लगा है।

7. राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल के पीछे भगवान बुद्घ की चौथी पांचवी शताब्दी की प्रतिमा गुप्त काल के दौरान कला आैर संस्कृति के स्वर्ण युग से संबंधित है। प्रतिमा जिस स्थान पर रखी गर्इ है, उस स्थान की ऊंचाई इंडिया गेट के बराबर है।

8. राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय में जार्ज पंचम की चांदी की 640 किलोग्राम की कुर्सी रखी है। वे 1911 में दिल्ली दरबार में इस पर बैठे थे।

9. राष्ट्रपति भवन में बच्चों के लिए दो गैलरी हैं। इनमें से एक में बच्चों के काम को दिखाया गया है तो दूसरे में अन्य बच्चों के हित की वस्तुआें की विविधता को प्रदर्शित किया गया है।

10. र्इस्ट इंडिया कंपनी ने भारत पर कब्जा जमाने के बाद कलकत्ता में राजभवन बनाया गया। इसका निर्माण 1803 में किया गया। उस वक्त इसका नाम गवर्मेंट हाउस रखा गया। बाद में 1911 में जब देश की राजधानी को कलकत्ता की जगह दिल्ली किया गया तो वायसराय के रहने के लिए भवन बनाने का निर्णय किया गया। इस तरह से राष्ट्रपति भवन अस्तित्व में आया।

Home / National News / राष्ट्रपति भवन से जुड़ी ये हैं 10 रोचक जानकारियां, हर भारतीय को जिनके बारे में होना चाहिए पता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो