
DG hemant k lohia
जम्मू कश्मीर में सोमवार देर रात राज्य के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की घर में घूसकर निर्मम हत्या कर दी गई। उनकी गला रेतकर हत्या की गई। इसके अलावा उनके शरीर पर चोट और जलने के निशान भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि लोहिया उदयवाला में दोस्त के घर पर थे. उनके साथ उनका नौकर यासिर भी मौजूद था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन पीएएफएफ (Peoples Anti Fascist Force) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इसको लेकर एक कथित लेटर सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में अधिकारी के एक घरेलू सहायक पर मुख्य आरोपी होने का शक जताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हेमंत लोहिया मर्डर के मामले में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से पूरी रिपोर्ट ली है। इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। देर रात एडीजीपी मुकेश सिंह, एडीजीपी आलोक कुमार, डीआईजी विवेक गुप्ता समेत अन्य आला अफसर भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि डीजी जेल एचके लोहिया की मौत के मामले की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रामबन निवासी एक घरेलू सहायक यासिर अहमद मुख्य आरोपी है। कुछ सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपी को वारदात के बाद भागता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब छह महीनों से घर में काम कर रहा था। शुरुआती जांच के अनुसार, वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। अमित शाह ने हेमंत लोहिया मर्डर के मामले में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से पूरी रिपोर्ट ली है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
डीजी जेल हेमंत लोहिया की हत्या के बाद उनका नौकर फरार है। पुलिस उसी पर शक जता रही है। डीजी जेल की हत्या के बाद से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। क्राइम ब्रांच के साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना की जांच की जा रही है। उनके बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जम्मू के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नौकर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी ने हेमंत के लोहिया के शव को जलाने की कोशिश की। हत्या को लेकर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले में जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पहले लोहिया की हत्या की गई। उनका गला काटने के लिए केचप की बोतल का इस्तेमाल किया गया। कांच की टूटी बोतल से पेट और बाजू पर कई वार किए। वह घर में लहूलुहान हालत में पाए गए थे।
यह भी पढ़ें- बारामूला में अग्निवीर रैली पर हमला करने वाले दो आतंकवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त
जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि हेमंत लोहिया डीजी जेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना स्थल की पहली जांच में यह हत्या का संदेहास्पद मामला लग रहा है। अधिकारी की घरेलू नौकर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। फोरेंसिक टीम और क्राइम टीम मौके जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी ढेर, कई हथियार जब्त
पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल मुकेश सिंह ने डीजी जेल की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस परिवार अपने वरिष्ठ अधिकारी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करता है। साल 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी लोहिया काफी लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने के बाद फरवरी 2022 में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर जम्मू-कश्मीर लौट आए थे। वे होमगार्ड्स/नागरिक रक्षा/राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) में कमांडेंट जनरल के रूप में तैनात थे।
Updated on:
4 Oct 2022, 11:23 AM IST
Published on:
4 Oct 2022, 7:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.