आदमखोर तेंदुए से कर्नाटक सरकार नाराज, देखते ही गोली मारने के दिए आदेश
नई दिल्लीPublished: Dec 02, 2022 02:59:41 pm
एक आदमखोर तेंदुए को लेकर कर्नाटक सरकार बुरी तरह से नाराज है। उसने जो काम किया उसके बाद से तेंदुए को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। जानें आखिर मामला क्या है।


आदमखोर तेंदुए से कर्नाटक सरकार नाराज, देखते ही गोली मारने के दिए आदेश
कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को एक आदमखोर तेंदुए को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया। तेंदुए ने टी. नरसीपुर शहर के पास एस. केब्बेहुंडी गांव में एक युवती जिसकी उम्र सिर्फ 22 वर्ष थी, मार डाला था। आदेश का पालन करते हुए, वन अधिकारियों ने विशेषज्ञों के साथ मिलकर शुक्रवार सुबह तेंदुए का शिकार करने के लिए एक चौतरफा अभियान शुरू किया। एस केब्बेहुंडी निवासी 22 वर्ष की मेघना पर गुरुवार को तेंदुए ने हमला किया था और अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। मेघना अपने घर के पीछे शौच के लिए गई थी तभी अचानक तेंदुए ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुए को भगाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया।