31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर बार-बार डीएम आवास में क्यों घुस रहा तेंदुआ, दहशत में कर्मचारी

गोंडा जिलाधिकारी आवास में लगातार तेंदुएं देखे जा रहे हैं। डीएम आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुएं की तस्वीरें कैद है। एक बार फिर जिलाधिकारी आवास के आस-पास तेंदुआ देखा गया है। डीएम आवास के कर्मचारियों में दहशत है। जिला प्रशासन भी चौंक्कना हो गया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Sep 2022, 11:54 AM IST

आखिर बार बार डीएम आवास में क्यों घुस रहा तेंदुआ, दहशत में कर्मचारी

आखिर बार बार डीएम आवास में क्यों घुस रहा तेंदुआ, दहशत में कर्मचारी

गोंडा जिलाधिकारी आवास में लगातार तेंदुएं देखे जा रहे हैं। डीएम आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुएं की तस्वीरें कैद है। एक बार फिर जिलाधिकारी आवास के आस-पास तेंदुआ देखा गया है। डीएम आवास के कर्मचारियों में दहशत है। जिला प्रशासन भी चौंक्कना हो गया है। तेंदुएं को पकड़ने के लिए वन विभाग सक्रिय हो गया है। पिंजरा लगाकर लगाकर तेंदुएं को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, दो माह पूर्व भी डीएम आवास के अंदर और आस-पास के इलाकों में तेंदुए के पदचिह्न मिले थे। यह सभी तेंदुए डीएम आवास के करीब कई बार धूमते नजर आए हैं। पर यह तय नहीं किया जा सकता है कि, यह एक ही तेंदुआ है या अलग तेंदुए हैं। मनकापुर के आईटीआई परिसर में दो पिंजरे लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि गोंडा तराई इलाके में आता है तो जंगल से जंगली जानवर शहर में आ जाते हैं।

तेंदुआ की सूचना पर कॉलोनी वासी भयभीत

गोंडा डीएम आवास 30 एकड़ में बना हुआ है। तेंदुआ डीएम आवास में आता है और सैर सपाटा कर भाग जाता है। हर बार तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाता है पर वह कर्मचारियों को चकमा देता है। डीएम आवास के बाउंड्री वॉल पर चढ़ते उसकी कई तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। आवास के आस-पास क्षेत्रों में सड़क के उस पार तमाम सरकारी कॉलोनी हैं। तेंदुआ आने की खबर से कॉलोनी वासी भी भयभीत हैं।

यह भी पढ़ें -Indian Railway : ट्रेनों की रफ्तार दिसम्बर के बाद बढ़ेगी, बनारस-दिल्ली का सफर सिर्फ सात घंटे में होगा पूरा

लगातार निगरानी - डीएफओ

जब से डीएम आवास के आस-पास तेंदुआ दिखाई दिया है तो वन विभाग टीम सक्रिय हो गई है। पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डीएफओ सुदर्शन कुमार ने बताया कि, डीएम आवास के अंदर दो पिंजरे लगाए गए हैं। लगातार निगरानी की जा रही है। अगर तेंदुआ दिखाई दिया तो उसको पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाएगा। डीएम उज्ज्वल कुमार ने वन विभाग को निर्देशित किया कि, ज़िले के किसी इलाके में जंगली जानवर की रिहायशी इलाके में आमद हो तो कॉम्बिंग कराकर धरपकड़ की जाए, जिससे कोई जनहानि न हो।

यह भी पढ़ें -NEET Result 2022 : बरेली के ईशान अग्रवाल यूपी में नीट टॉपर