
काफी इंतजार के बाद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नीट के रिजल्ट का ऐलान किया गया। बरेली के ईशान अग्रवाल ने नीट के रिजल्ट में यूपी में टॉप किया है। वैसे आल इंडिया में ईशान को 34वीं रैंक मिली है। देशभर के मेडिकल के यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित नीट में प्रदेश से 2,29,115 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से 2,19,197 अभ्यर्थियों ने नीट की परीक्षा दी थी। इनमें से 1,17,316 अभ्यर्थियों ने नीट क्वालीफाई किया।
ईडब्ल्यूएस में यूपी से यासफीन शहरन को मिली सफलता
एनटीए एटीए की जारी ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी लिस्ट के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस के टॉप 10 सूची में यूपी से यासफीन शहरन की ऑल इंडिया में 115वीं रैंक है। विवेक कुमार पांडेय ने 118वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी में यूपी से शिवम वर्मा की 57वीं रैंक आई है।
यह भी पढ़ें - एलडीए का जादू गायब हो गई 13वीं मंजिला, चौंक गए आवंटी
पहले में प्रयास में हासिल की सफलता
बरेली के ईशान अग्रवाल ने नीट की परीक्षा का पहला अटैम्प था। और उन्होंने किसी को निराश नहीं किया और सूबे में जहां पहली रैंक पाई वहीं ऑल इंडिया में 34वीं रैंक पाकर कर सबको खुश कर दिया। ईशान ने हार्टमैन कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की। ईशान ने नीट की परीक्षा की तैयारी कक्षा 10 से ही शुरू कर दी थी। ईशान की सफलता पर पूरा परिवार गदगद है। ईशान ने इंटर का परिणाम आने के बाद ही कहा था कि, उनका सेलेक्शन नीट की परीक्षा में हो जाएगा। उनका लक्ष्य डॉक्टर बनने का है।
12वीं की परीक्षा में भी किया कमाल
बरेली के हार्टमन कालेज से उत्तीर्ण ईशान अग्रवाल ने सीआइएससीई की 12वीं की परीक्षा में 99.25 फीसदी अंक प्राप्त कर देश भर में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की थी। ईशान के पिता डा. पीयूष कुमार अग्रवाल एसआरएमएस मेडिकल कालेज में कैंसर रोग विशेषज्ञ हैं। मां डा. रुचिका गोयल आइवीएफ स्पेश्लिस्ट हैं। बड़ी बहन नारायणी अग्रवाल मणिपाल से एमबीबीएस कर रही हैं।
Updated on:
8 Sep 2022, 10:10 AM IST
Published on:
8 Sep 2022, 10:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.