
एलडीए का जादू गायब हो गई 13वीं मंजिला, चौंक गए आवंटी
जादू तो आपने बहुत देख होगा। पर लखनऊ विकास प्राधिकरण एलडीए भी कमाल का जादूगर है। एक इमारत में एलडीए ने 13वीं मंजिल पर फ्लैट आवंटित किए। और जब आंवटी अपने आवंटित फ्लैट पर कब्जा करने गए तो फ्लैट छोड़िए पूरी 13वीं मंजिल ही गायब थी। अब फ्लैट आवंटी हैरान रह गए। आखिरकार 13वीं मंजिल कहां गई। इस मंजिल पर 15 आवंटियों को फ्लैट आवंटित किए गए। अब फ्लैट न मिलने की वजह से यह सभी आवंटी परेशान हाल एलडीए के आलाअधिकारियों से गुहार कर रहे हैं। इस कद्र की लापरवाही कर एलडीए ने हद कर दी है।
समाजवादी लोहिया एन्क्लेव में गड़बड़झाला
अब जरा मामले पर नजर डालें वर्ष 2015 में एलडीए ने पारा में एक बहुमंजिला समाजवादी लोहिया एन्क्लेव बनाने का प्रस्ताव रखा था। और 2016 में लॉटरी सिस्टम के माध्यम से आवंटन किया गया था। पंद्रह आवेदकों को भवन की 13वीं मंजिल पर फ्लैट आवंटित किए गए थे। जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस हैं। निर्माण एक साल बाद शुरू हुआ और अब तक केवल नौ मंजिलों का निर्माण किया गया है।
13 मंजिल हो गई गायब
हालांकि, मार्च 2021 में, जब कई आवंटी एलडीए कार्यालय में अपनी बुकिंग की स्थिति की जांच करने गए तो उन्हें बताया गया कि अपार्टमेंट में केवल 12 मंजिल हैं। तब से वे समाधान के लिए एलडीए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक आवंटी ने कहा, मुझे 13वीं मंजिल पर फ्लैट आवंटित किया गया था। मैंने अपने गांव की जमीन बेचकर 3 लाख रुपए की किश्त जमा की थी लेकिन पांच साल बाद मुझे बताया गया कि मुझे आवंटित फ्लैट का निर्माण नहीं किया जाएगा।
कोई रास्ता निकाल लेंगे - एलडीए उपाध्यक्ष
लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने संपर्क करने पर कहा, हम जल्द ही कोई रास्ता निकाल लेंगे। एक संभावित समाधान यह है कि इन आवंटियों को उसी इमारत में खाली फ्लैट दिए जाएं जो अब तक बुक नहीं हुए हैं।
Published on:
8 Sep 2022, 9:38 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.