31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़पति स्वीपर की टीबी से मौत, बैंक खाते की रकम को जानेंगे तो चौंक जाएंगे

Millionaire sweeper dies एक सफाई कर्मचारी के बैंक खाते में 70 लाख रुपए जमा थे। पर उसे एक अजीब सनक थी कि, वह बैंक खाते से एक भी पैसा नहीं निकलेगा, चाहे कुछ हो जाए। आपको ताज्जुब होगा कि, उसे जब पैसों की जरूरत पड़ती थी तो वह अपने यार दोस्तों से मांग कर काम चलता था।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Sep 2022, 11:37 AM IST

करोड़पति स्वीपर की टीबी से मौत, बैंक खाते की रकम को जानेंगे तो चौंक जाएंगे

करोड़पति स्वीपर की टीबी से मौत, बैंक खाते की रकम को जानेंगे तो चौंक जाएंगे

एक सफाई कर्मचारी के बैंक खाते में 70 लाख रुपए जमा थे। पर उसे एक अजीब सनक थी कि, वह बैंक खाते से एक भी पैसा नहीं निकलेगा, चाहे कुछ हो जाए। आपको ताज्जुब होगा कि, उसे जब पैसों की जरूरत पड़ती थी तो वह अपने यार दोस्तों से मांग कर काम चलता था। यहां तक जब उसे खतरनाक बीमारी ट्यूबरक्लोसिस हो गई तो भी उसने अपने इलाज के लिए पैसा बैंक खाते से निकाल कर खर्च नहीं किया। और आखिर में उसकी जान चलाई गई। अस्पताल में सफाई कर्मचारी करोड़पति धीरज की रविवार तड़के ट्यूबरक्लोसिस से मौत हो गई। अब उसके परिवार में सिर्फ 80 वर्षीय मां बची हुई हैं। बताते हैं कि, बैंक खाते से पैसा न निकलने का अजीबोगरी नशा उसके पिता को भी था।

प्रयागराज का करोड़पति स्वीपर का कैसे हुआ खुलासा

प्रयागराज के करोड़पति स्वीपर धीरज जिला कुष्ठ रोग विभाग में स्वीपर के पद पर नौकरी करता था। धीरज के पिता भी उसी अस्पताल में सफाई कर्मचारी थे और उनकी मृत्यु के बाद धीरज को नौकरी मिल गई थी। वह करोड़पति है। इस बात का खुलासा मई 2022 में तब हुआ था जब बैंक वाले धीरज को खोजते हुए कुष्ठ रोग विभाग पहुंचे। फिर क्या था सब उसे करोड़पति स्वीपर कहकर पुकारने लगे थे। धीरज ने यह संपत्ति अपने पिता और खुद की मेहनत से कमाई थी। धीरज को पिता सुरेश चंद्र जिला कुष्ठ रोग विभाग में स्वीपर के पद पर कार्यरत थे। नौकरी में रहते उसकी मौत हो गई। इसके बाद दिसंबर 2012 में उसके पिता की नौकरी धीरज को मिल गई।

यह भी पढ़ें -इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सिर्फ आर्य समाज का सर्टिफिकेट विवाह के लिए मान्य नहीं

खाते से नहीं निकालते पैसा

किसी अजीब कारण से पिता और पुत्र दोनों ने कभी भी अपने वेतन खाते से एक भी पैसा नहीं निकाला था। मृतक धीरज के एक दोस्त ने बताया कि, धीरज ने कभी भी अपने खाते से पैसे नहीं निकाले। वह और उनकी मां बाद की पेंशन पर जीवित रहे और अगर उन्हें पैसे की जरूरत होती तो वह दोस्तों, कार्यकर्ताओं और यहां तक कि बाहरी लोगों से भी मांगते थे। उनके खाते में 70 लाख रुपए से अधिक है।

यह भी पढ़ें -UP Top News : सुभासपा के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्‍द्र राजभर का पार्टी से इस्‍तीफा, मची खलबली

शादी से डरते थे करोड़पति स्वीपर

दोस्त ने आगे बताया कि, कुछ महीने पहले, कुछ अधिकारी धीरज से पैसे के बारे में पूछताछ करने आए और उन्होंने अपने स्पष्टीकरण से उन्हें संतुष्ट किया। दोस्त ने कहा, उसने शादी नहीं की क्योंकि उसे डर था कि महिला उसके पैसे लेकर भाग जाएगी। वह हर साल आयकर रिटर्न भी दाखिल करते थे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश