
Weather Updates : यूपी में 9-10 सितंबर को गरज संग भारी बारिश का मौसम अलर्ट
Monsoon 2022 यूपी में मौसम का मिजाज किसी की भी समझ में नहीं आ रहा है। मौसम विज्ञानी खुद हैरान हैं। कुछ जिलों में आषाढ़ माह मतलब सितम्बर में जून जैसी गर्मी हो रही है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी के कई जिलों में 9 सितंबर और 10 सितंबर को गरज के साथ बारिश होगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि, तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली भी कड़केगी। पूर्वी यूपी में सितंबर का पहला हफ्ता मानसून के नजरिए से राहत भरा रहा है। मानसून सक्रिय है। पूर्वी यूपी से ट्रफ लाइन खिसक रही है। राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज बादलों सूर्य के बीच लुका छिपी रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। वैसे लखनऊ का आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
अगस्त में सिर्फ 350 मिमी बारिश
मौसम विज्ञानियों को कहना है कि, उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में आज बारिश की संभावना नहीं है और मौसम आज साफ रहेगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मॉनसून 2022 शुरू होने से अब तक 44 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मानसून को देखते हुए अनुमान लगाया गया था कि इस बार 600 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होगी पर अगस्त तक बारिश का यह आंकड़ा 350 मिलीमीटर भी पार नहीं कर पाया। महज 343.6 मिलीमीटर ही बारिश होकर रह गई।
पूरे यूपी में सितंबर में कितनी बारिश होगी
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून में 23.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी लेकिन जुलाई में बारिश 210 मिलीमीटर हुई और अगस्त में यह घटकर 110 मिलीमीटर पहुंच गई। सितंबर में पूरे यूपी में औसत बारिश सामान्य से 110 प्रतिशत अधिक होने की संभावना जताई गई है।
लखनऊ कब होगी बारिश जानें
राजधानी लखनऊ और आस-पास के जिलों की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, 6 सितम्बर, 7 सितम्बर और 8 सितम्बर यानि तीन दिन मौसम हल्का रहेगा। बादल छाए रहेंगे। हो सकता है कि कुछ स्थानों पर बारिश हो जाए। खासतौर पर तराई इलाकों में। 9 सितम्बर से भारी बारिश का मौसम अलर्ट है।
बाढ़ का खतरा जारी है
पूर्वांचल के कई जिलों में गंगा नदी के उफनाने से बाढ़ का संकट गहरा रहा है। वाराणसी, गाजीपुर और प्रयागराज जैसे जिलों में गंगा के उफनाने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। खेतों में पानी घुस जाने की वजह से फसलें चौपट हो गई हैं।
Updated on:
6 Sep 2022, 9:56 AM IST
Published on:
6 Sep 2022, 9:56 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.