31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

November Holiday List 2026: उत्तर प्रदेश में नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर? यहां देखें पूरी लिस्ट

Uttar Padesh November Holiday Calendar 2026: नवंबर का महीना छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है। इस बीच आपके लिए यह जानना जरूरी है कि नवंबर 2026 में उत्तर प्रदेश में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कब-कब बंद रहेंगे? यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 31 Oct 2026, 3:15 PM IST

November Holidays 2026, UP School Holidays 2026, November, Bank Holidays November 2026, November Holiday List 2026

उत्तर प्रदेश में नवंबर 2026 में कब बंद रहेंगे बैंक और स्कूल: (सांकेतिक तस्वीर)

UP November Holiday List 2026: नवंबर में त्योहारों की बहार है। त्योहारों और उत्सवों के लिहाज से यह महीना खास रहने वाला है। इस माह में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के साथ-साथ गुरु नानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में त्योहारों की इस लंबी कतार के कारण स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में कई दिनों का अवकाश रहेगा। ऐसे में छात्रों, अभिभावकों और कामकाजी लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि नवंबर में किस-किस दिन काम बंद रहेगा ताकि, वे समय रहते यात्रा और जरूरी बैंकिंग कार्यों की प्लानिंग कर सकें।

November 2026 Holiday Calendar सार्वजनिक और सरकारी छुट्टियां

उत्तर प्रदेश में नवंबर माह में पड़ने वाले प्रमुख पर्व, जयंती और सरकारी छुट्टियों का विवरण नीचे दिया गया है। इन तारीखों पर सरकारी कार्यालयों के अवकाश की पुष्टि संबंधित विभाग की अधिसूचना से कर लें। कुछ कार्यालयों में प्रतिबंधित अवकाश और स्थानीय स्तर पर घोषित छुट्टियों के नियम अलग हो सकते हैं।

तारीखदिनत्योहार या अवकाश का कारण
8 नवंबर, 2026रविवारदीपावली और नरक चतुर्दशी
9 नवंबर, 2026सोमवारगोवर्धन पूजा
11 नवंबर, 2026बुधवारभाई दूज और चित्रगुप्त जयंती
15 नवंबर, 2026रविवारछठ पूजा पर्व (सायंकालीन अर्घ्य)
16 नवंबर, 2026सोमवारवीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस
24 नवंबर, 2026मंगलवारगुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा

UP School Holidays 2026 स्कूलों में कब-कब रहेगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में दीपावली के उपलक्ष्य में लंबी छुट्टियां मिलेंगी। प्रदेश के स्कूलों में 8 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपोत्सव का अवकाश रहेगा। इस दौरान दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इसके बाद 15 नवंबर को रविवार, 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।

तारीखदिनत्योहार या अवकाश
1 नवंबर, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
8 नवंबर, 2026रविवारदिवाली
9 नवंबर, 2026सोमवारगोवर्धन पूजा
11 नवंबर, 2026बुधवारभाई दूज और विक्रम संवत नववर्ष
15 नवंबर, 2026रविवारछठ पूजा
16 नवंबर, 2026सोमवारवीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस
22 नवंबर, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
24 नवंबर, 2026मंगलवारगुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा
29 नवंबर, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश

UP November 2026 Bank Holiday List बैंक की छुट्टियों की तारीखें

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी वित्तीय लेनदेन, ड्राफ्ट बनवाना या शाखा जाकर कोई काम निपटाना है, तो छुट्टियों का कैलेंडर पहले ही नोट कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार यानी 14 नवंबर और 28 नवंबर को देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही पांचों रविवार को भी बैंकों में अवकाश रहेगा। बैंक की शाखाओं में अवकाश की तारीखें शहर के अनुसार अलग हो सकती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपनी शाखा या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लेना बेहतर रहेगा। उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहने की तारीखें इस प्रकार हैं:

तारीखदिनछुट्टी का कारण
1 नवंबर, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
8 नवंबर, 2026रविवारदिवाली और साप्ताहिक अवकाश
14 नवंबर, 2026शनिवारमहीने का दूसरा शनिवार
15 नवंबर, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
22 नवंबर, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
28 नवंबर, 2026शनिवारमहीने का चौथा शनिवार
29 नवंबर, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश

ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी बैंकों की डिजिटल सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं सातों दिन चौबीसों घंटे सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। कैश जमा करने या निकालने के लिए कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) और ATM का उपयोग बिना किसी रुकावट के किया जा सकेगा। किसी भी असुविधा से बचने के लिए शाखा से जुड़े जरूरी काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लें।

नोट: आधिकारिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर स्कूलों का अवकाश कैलेंडर देखें। सरकारी कार्यालयों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की अधिसूचना और बैंक की छुट्टियों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की राज्यवार सूची को प्राथमिकता देंने की सलाह दी जाती है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

Diwali 2026