31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway : ट्रेनों की रफ्तार दिसम्बर के बाद बढ़ेगी, बनारस-दिल्ली का सफर सिर्फ सात घंटे में होगा पूरा

Indian Railway रेलवे बनारस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एक तोहफा देने जा रहा है। दिसम्बर 2022 से बनारस - दिल्ली रुट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। और बनारस से दिल्ली का सफर सिर्फ 7 घंटे में पूरा हो जाएगा।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Sep 2022, 10:54 AM IST

Indian Railway : ट्रेनों की रफ्तार दिसम्बर के बाद बढ़ेगी, बनारस-दिल्ली का सफर सिर्फ सात घंटे में होगा पूरा

Indian Railway : ट्रेनों की रफ्तार दिसम्बर के बाद बढ़ेगी, बनारस-दिल्ली का सफर सिर्फ सात घंटे में होगा पूरा

Indian Railway रेलवे बनारस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एक तोहफा देने जा रहा है। दिसम्बर 2022 से बनारस - दिल्ली रुट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। और बनारस से दिल्ली का सफर सिर्फ 7 घंटे में पूरा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि, प्रयारागज से बनारस के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण चल रहा है। यह दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद ट्रेनों की गति बढ़ जाएगी। अभी ट्रेनें 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं। पर दोहरीकरण के कार्य पूरा होने पर यह ट्रेनों की स्पीड 130 किमी प्रति घंटे कर दी जाएगी। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली का सफर और कम समय में पूरा होगा। अभी बनारस - दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत आठ घंटे में दिल्ली पहुंचाती है, दिसम्बर के बाद यह सिर्फ सात घंटे ही लेगी।

रामबाग स्टेशन तक रह गया है काम बाकी

प्रयागराज.बनारस रूट पर 121 किमी तक दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य का अंतिम चरण बाकी रह गया है। अब तक बनारस से रामनाथपुर रेलवे स्टेशन तक 114 किमी का काम पूरा हो चुका है। प्रयागराज के रामबाग स्टेशन तक शेष काम दिसंबर तक करा लिया जाएगा। इसके बाद रूट की गति क्षमता 130 किमी प्रति घंटे कर दी जाएगी। इस संबंध में चार सितम्बर को महाप्रबंधक ने दोहरीकरण कार्य के निरीक्षण के साथ ज्ञानपुर से बनारस स्टेशन तक गति परीक्षण भी किया। वर्तमान में प्रयागराज-बनारस रूट पर 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से ट्रेनें चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें -एलडीए का जादू गायब हो गई 13वीं मंजिला, चौंक गए आवंटी

गति बढ़ने के बाद लगेगा कम समय

बताया जा रहा है कि, ट्रैक की गति क्षमता बढ़ने के बाद, वंदेभारत एक्सप्रेस का समय करीब घंटे भर कम हो सकता है। प्रयागराज से बनारस के बीच आधे से पौन घंटे तक का अंतर आएगा। इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन अभी डेढ़ घंटे का समय लेती है। प्रयागराज से कानपुर के बीच भी गति बढ़ाने पर मंथन चल रहा है।

यह भी पढ़ें -करोड़पति स्वीपर की टीबी से मौत, बैंक खाते की रकम को जानेंगे तो चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें - रेलवे की नई योजना 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी 100 ट्रेनें, सिर्फ 2.5 घंटे में लखनऊ से पहुंच सकेंगे दिल्ली