1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

कैबिनेट की पहली बैठक में कानून बन जाएंगे हमारे 5 वादे… कर्नाटक शपथ ग्रहण समारोह में बोले राहुल गांधी

कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार के शपथ ग्रहण में राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सहित अन्य मंत्रियों के शपथ लेने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते हैं। कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार पहली कैब‍िनेट में 5 वादे पूरे करेगी। जो हम कहते हैं, वो हम कर दिखाते हैं। राहुल ने कहा कि एक दो घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी। उसमें हमारे जो पांच वादे हैं वे कानून बन जाएंगे। हम जो कहते हैं हम कर दिखाते हैं। राहुल ने आगे कहा कि हमने यात्रा में कहा था नफरत को मिटाया और मोहब्बत जीती। नफरत के बाज़ार में कर्नाटक ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली है।पढ़ें - कर्नाटक शपथ ग्रहण के पल-पल के अपडेट  

Google source verification