
Heavy rain alert issued by IMD
मानसून (Monsoon) का सीज़न काफी शानदार रहा इस दौरान पूरे देश में जोरदार बारिश हुई और मौसम भी काफी अच्छा रहा। मानसून के बाद जहाँ अब कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरह कई राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। देशभर में 2025 में भारी बारिश देखने को मिली और 2026 के लिए पूर्वानुमान जताया जा रहा है कि इस साल भी अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। अब देश में मौसम ने फिर करवट ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 2, 3 और 4 फरवरी को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
मानसून ने हर बार की तरह केरल में ही सबसे पहले दस्तक दी थी और उसके साथ ही राज्य में बारिश का जो दौर शुरू हुआ था वो अभी भी बरकरार है। अब केरल में मौसम ने फिर करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल में 2, 3 और 4 फरवरी को भारी बारिश होगी।
मानसून का सीज़न तमिलनाडु के लिए भी कमाल का रहा और जमकर बारिश देखने को मिली और अभी भी राज्य में बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ है। अब तमिलनाडु में मौसम ने फिर करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तमिलनाडु में 2, 3 और 4 फरवरी को जमकर बादल बरसेंगे।
देश में मौसम ने फिर करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 2, 3 और 4 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और मध्य महाराष्ट्र में कई जगह भारी बारिश होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे, कराईकल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भी 2, 3 और 4 फरवरी को जमकर बादल बरसेंगे।
Updated on:
01 Feb 2026 08:56 pm
Published on:
01 Feb 2026 04:34 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
