scriptLok Sabha Elections 2024: अग्निवीर योजना बंद, MSP लागू करने का वादा कर सकती है कांग्रेस, 450 रूपए का सिलेंडर भी शामिल | Lok Sabha Elections 2024 Congress may promise Agniveer scheme to closed implement MSP | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: अग्निवीर योजना बंद, MSP लागू करने का वादा कर सकती है कांग्रेस, 450 रूपए का सिलेंडर भी शामिल

Congress Manifesto 2024: कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) के घोषणा पत्र में अग्निवीर योजना को बंद, MSP लागू करने के वादे के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती जैसे वादे कर सकती है।

Mar 05, 2024 / 05:20 pm

Anish Shekhar

congress_2.jpg

Congress Manifesto 2024: देश लोकसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ा है। चुनाव आयोग कभी लोकसभा चुनाव का ऐलान कर सकती है। वहीं सियासी दल भी चुनाव तैयारी में जुटे हुए हैं। कांग्रेस ने भले ही अब तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है। कांग्रेस का घोषणा पत्र युवाओं, किसानों गरीबों और पिछड़ो पर फोकस रहेगा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बड़े स्तर पर चुनाव प्रचार करने की तैयारी कर रही है। वहीं कांग्रेस का घोषणा पत्र भी युवाओं और महिलाओं की समस्या के इर्द-गिर्द रह सकता है।

युवाओं के लिए क्या वादा कर सकती है कांग्रेस
देश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। लिहाजा ऐसे में बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया जा सकता है। साथ ही एजुकेशन लोन पर बयाज दर में कमी का वादा और केंद्र में खाली लाखों पदों पर भर्ती का वादा किया जा सकता है। साथ ही अग्निवीर योजना को भी बंद कर पुरानी योजना लागू करने का वादा किया जा सकता है।

महिलाओं के लिए क्या वादा कर सकती है कांग्रेस
रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस महिलाओं के लिए देशभर में गृहलक्ष्मी योजना लागू करने का वादा कर सकती है। जिसके तहत, महिलाओं को हर महिने 1500 रुपए तक सीधे बैंक खाते में डालने का वादा किया जा सकता है, फिलहाल यह योजना हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लागू की है।

सस्ती बिजली और सिलेंडर
साथ कांग्रेस सस्ती बिजली और 450 रूपए में सिलेंडर देने का वादा भी कर सकती है। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने जनता से यह वादा किया था। वहीं पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कमी किए जाने का वादा किया जा सकता है।

रेलवे के टिकट में कटौती
कांग्रेस रेलवे के टिकट में कटौती का भी वादा कर सकती है। साथ ही बुजुर्गों को दी जाने वाली रियायत भी वापस चालू करने का वादा हो सकता है। वहीं लघु उद्दयोगों में सस्ते दरों पर लोन उपलब्ध कराने का वदा भी शामिल हो सकता है। साथ ही किसानों को एमएसपी पर लागू करने का वादा भी कांग्रेस कर सकती है।

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई है और बुधवार को एक बार फिर बैठक होगी। जिसके बाद उम्मीद है कि इस घोषणा पत्र पर मुहर लग जाएगी।

Hindi News/ National News / Lok Sabha Elections 2024: अग्निवीर योजना बंद, MSP लागू करने का वादा कर सकती है कांग्रेस, 450 रूपए का सिलेंडर भी शामिल

ट्रेंडिंग वीडियो