scriptLok Sabha Elections 2024: छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोंटिग जारी, प्रधान-मेनका और महबूबा सहित इनकी किस्मत का होगा फैसला | Lok Sabha Elections 2024: Voting continues for 58 seats in 8 states in the sixth phase, the fate of Pradhan, Maneka and Mehbooba will be decided | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोंटिग जारी, प्रधान-मेनका और महबूबा सहित इनकी किस्मत का होगा फैसला

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो चुकी है। पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें हैं।

नई दिल्लीMay 25, 2024 / 07:37 am

Shaitan Prajapat

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 संसदीय सीटों और ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण के लिए 42 सीटों पर शनिवार को सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। इनमें दिल्ली की सात, बिहार की आठ, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, उत्तरप्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू-कश्मीर की एक सीट शामिल हैं।

छठे चरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा, भोजपुरी कलाकार एवं सांसद मनोज तिवारी, भाजपा की बांसुरी स्वराज, कांग्रेस के कन्हैया कुमार, आप नेता सोमनाथ भारती, भोजपुरी गायक एवं भाजपा उम्मीदवार निरहुआ, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा।

486 सीटों पर संपन्न हो जाएगा मतदानः

  • छठे चरण के मतदान के बाद लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 486 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका होगा। पहले चरण में 102, दूसरे में 88, तीसरे में 93, चौथे में 96 और पांचवें में 49 सीटों पर मतदान हुआ।
  • पहले पांच चरणों में 25 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश की 428 सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ। सातवें एवं अंतिम चरण में 57 सीटों के लिए एक जून को मतदान कराए जाएगे। परिणाम चार जून को आएंगे।
  • पिछले चुनाव में छठे चरण की 58 सीटों पर कुल 64.22 प्रतिशत वोट पड़े थे। सबसे ज्यादा 84.59 फीसदी मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ था। सबसे कम 8.98 फीसदी मतदान जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया था।
  • 35 निर्वाचन क्षेत्र संवेदनशील हैं
  • 889 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
  • 94 महिला प्रत्याशी
183 (21%) के खिलाफ आपराधिक मामले
143 (16%) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले
343 (39%) प्रत्याशी करोड़पति
24 प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
21 प्रत्याशियों ने हत्या का प्रयास करने के आरोप घोषित किए हैं।
6 प्रत्याशियों ने हत्या करने के आरोप घोषित किए हैं।
16 प्रत्याशियों ने भड़काऊ भाषण देने के मामले घोषित किए हैं
अधिक संपत्ति
नवीन जिंदल, भाजपा, कुरुक्षेत्र 1241 करोड़

सबसे कम संपत्ति
मास्टर रणधीर सिंह, रोहतक, निर्दलीय-2 रुपए

यह भी पढ़ें

Phalodi Satta Market : फलोदी सट्टा बाजार से ‘फेल’ हुआ बीजेपी का दावा, इतनी सीटों पर अटक जाएगी


यह भी पढ़ें

Weather Update: दिल्ली के नजफगढ़ में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 21 मई तक उत्तर में हीटवेव की चेतावनी


Hindi News/ National News / Lok Sabha Elections 2024: छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोंटिग जारी, प्रधान-मेनका और महबूबा सहित इनकी किस्मत का होगा फैसला

ट्रेंडिंग वीडियो