
Lok Sabha Elections Result 2024
Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के रूझान एक बड़ा उलटफेर दिखा रहे हैं। जिस NDA ने साल 2019 के चुनावों में 353 सीटें हासिल की थीं उसी NDA को इस बार के रुझान 300 पार करने में भी मुश्किलें आ रही हैं। चुनाव आयोग (Election Commission) के जारी किए आंकड़ों के मुताबिक अब लोकसभा की सभी 543 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। जिसमें बीजेपी 2019 के मुकाबले भारी नुकसान में दिख रही है। बीजेपी सिर्फ 243 सीटों के रूझान पर है। जबकि बीते चुनाव में उसने 303 सीटें पाई थीं। इस हिसाब से बीजेपी को सीधे-सीधे 60 सीटों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इन 543 सीटों पर हो रहे चुनाव में कांग्रेस का INDIA गठबंधन सफल होता दिखा। INDIA गठबंधन को 225 सीटों पर बढ़त मिली है। अकेले कांग्रेस की बात करें तो बीते चुनाव में कांग्रेस को 53 सीटें मिली थीं तो इस बार कांग्रेस को 96 सीटों पर रुझान आया है।
बीजेपी - 243
कांग्रेस - 96
सपा - 37
TMC- 31
DMK - 21
TDP - 16
JDU - 15
Shivsena (UBT) - 10
NCP (Sharad Pawar) - 8
Shivsena (SHS) - 6
AAP - 3
JDS - 2
BJD- 1
AIMIM - 1
Updated on:
04 Jun 2024 01:53 pm
Published on:
04 Jun 2024 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
