राष्ट्रीय

हजारों फीट ऊपर थी फ्लाइट, तभी एक शख्स दरवाजा खोलने लगा, फिर…

Indigo Flight: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां हजारों फीट ऊपर इंडिगो फ्लाइट में एक व्यक्ति प्लेन का दरवाजा खोलने लगा।

less than 1 minute read

Indigo Flight: इंडिगो फ्लाइट में सवार सैकड़ों यात्री एक बड़े हादसे का शिकार होते होते बाल-बाल बच गये। यह हैरान कर देने वाला मामला त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से सामने आया है।बता दें कि यह घटना गुवाहाटी से अगरतला जाते समय हुई। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक जब इंडिगो की एक फ्लाइट 180 यात्रियों को लेकर गुवाहाटी से अगरतला एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। तभी प्लेन के इमरजेंसी दरवाजे के पास बैठा एक युवक अचानक हजारों फीट ऊपर आसमान में इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा।


फ्लाइट अटेंडेंट का ध्यान पड़ा

जब वो शख्स दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा था तभी उसके बगल में बैठे दूसरे यात्री ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन उसने वो उसकी बात को नजरअंदाज कर फिर दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा। इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट का ध्यान उस आदमी पर गया तो वो आया वे दौड़ पड़े। फ्लाइट में मौजूद अटेंडेंट के मना करने के बाद भी सनकी युवक दरवाजा खोलने की कोशिश करता रहा। इसके बाद विमान में सफर कर रहे यात्रियों ने युवक को पकड़ कर खींच लिया और उसकी पिटाई शुरु कर दी। जब फ्लाइट अगरतला हवाईअड्डे पर उतरी इसके बाद इस 41 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान त्रिपुरा के बिस्वजीत देबनाथ के रूप में हुई है।

Published on:
21 Sept 2023 09:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर