राष्ट्रीय

Monsoon 2023: कब आने वाला है मॉनसून, कहां कितनी होगी बारिश- IMD ने जारी अपडेट

Monsoon 2023 in India: मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक बार जब मॉनसून मजबूत हो जाएगा, हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। इस साल मॉनसून के सामान्य रहने की सबसे अधिक संभावना है।

2 min read
Monsoon 2023 in India

Monsoon 2023 in India: देश में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले सप्ताह में चिलचिलती धूप से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। कुछ दिनों बाद ही मानसून (Monsoon 2023) सीजन शुरू होने जा रहा है। इस वर्ष मानसून कैसा रहेगा, इसका लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जताया है। IMD का मानना है कि 4 जून को मॉनसून केरल में पहुंच जाएगा। मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है। संभावना जताई जा रही है कि आन वाले 2 से 3 दिनों में उत्तर भारत में अच्छी बारिश हो सकती है।


इस बार सबसे अच्‍छी हो सकती है बारिश

आईएमडी ने शुक्रवार को बताया कि एक बार जब मानसून मजबूत हो जाएगा, हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। एक जून से पहले हम मानसून के आने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। विभाग ने कहा कि इस साल मानसून के सामान्य रहने की सबसे अधिक संभावना। माना जा रहा है कि इस बार सबसे अच्छी बारिश


मार्च-मई में हुई प्री-मॉनसून की अच्छी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि मार्च-मई में प्री-मॉनसून की अच्छी बारिश हुई है। 1 मार्च से 25 मई के दौरान 12 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही प्री-मॉनसून सीजन के दौरान कम हीट वेव का सामन हुआ।

यह भी पढ़ें- Monsoon Updates: इस बार भी देरी से आएगा मॉनसून, जानिए केरल में कब देगा दस्तक

मॉनसून 4 जून को केरल में देगा दस्‍तक

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि मानसून 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा है कि अगले एक हफ्ते तक अरब सागर में चक्रवात की संभावना नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि यदि बारिश हर जगह एक जैसी हुई तो सभी जगह के लिए यह एक आदर्श स्थिति होगी। हर जगह एक जैसी बारिश होती है तो कृषि पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- मानसून पर IMD का अपडेट, इस वर्ष सामान्य मानसून की उम्मीद, किसानों के लिए है खुशखबर


Updated on:
26 May 2023 07:08 pm
Published on:
26 May 2023 01:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर