
राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एक वीडियो जारी कर धमकी देने के मामले एक प्राथमिकी दर्ज की है। खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर धमकी दी थी कि ‘19 नवंबर के बाद एयर इंडिया से उड़ान न भरें, आपकी जान खतरे में हो सकती है।" इसके अलावा, पन्नू ने वैंकूवर से लंदन तक एयरलाइन की 'ग्लोबल नाकाबंदी' का आह्वान किया।
वर्ल्ड कप को लेकर भी दी थी धमकी
बता दें कि इससे पहले उसने एक वीडियो जारी कर 5 अक्टूबर को गुजरात में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 को लेकर धमकी दी थी। इस वीडियो में उसने कहा था कि 5 अक्टूबर को क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, आतंक वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। इसके अलावा दिल्ली में फ्लाइवर की दीवारों पर खालिस्तानी समर्थक और भारत विरोधी नारे लिखवाए थे।
Updated on:
20 Nov 2023 06:19 pm
Published on:
20 Nov 2023 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
