राष्ट्रीय

सांबा में पाकिस्तानी घुसपैठिया चेतावनी के बाद नहीं रुका, BSF ने मार गिराया

Breaking News भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगू चक पोस्ट के पास बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। घुसपैठिया को बार-बार रोकने के बाद भी वह नहीं रुका, जिसके बाद तैनात बीएसएस जवानों ने उस पर गोलियां चला दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
सांबा में BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगू चक पोस्ट के पास बीएसएफ ने बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। घुसपैठिया भारतीय सीमा की ओर लगातार बढ़ रहा था। बीएसएफ के बार-बार रोकने के बाद भी वह नहीं रुका, जिसके बाद तैनात बीएसएस जवानों ने उस पर गोलियां चला दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। शव अभी भी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पड़ा हुआ है। को

जम्मू बीएसएफ के पीआरओ ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बीएसएफ के जवानों ने आज तड़के सांबा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए एक व्यक्ति को देखा। सैनिकों ने उसे चेतावनी दी लेकिन घुसपैठिया सीमा पर लगी बाड़ की ओर लगातार बढ़ता रहा। इस पर जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी और उसे मार गिराया। आगे की डिटेल का पता लगाया जा रहा है।

Updated on:
01 Jun 2023 08:14 am
Published on:
01 Jun 2023 08:12 am
Also Read
View All

अगली खबर