
IMD issues Heavy Rain Alert
प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के सीज़न के देश में दस्तक देने से मौसम बदल गया है और इसका असर भी दिख रहा है। मौसम में हुए इस बदलाव से कई राज्यों में रुक-रूककर बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है, जिससे गर्मी से भी राहत मिल रही है। 2025 में देशभर में शानदार बारिश होने से इस साल भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि हाल ही में अल-नीनो के प्रभाव से इस साल मानसून (Monsoon) पर पड़ने वाले प्रभाव की रिपोर्ट भी सामने आई है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून तेवर दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
प्री-मानसून अब केरल में तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल में 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
कर्नाटक में भी मौसम बदल गया है और प्री-मानसून के तेवर दिखाने का असर राज्य में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कर्नाटक में 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार, माहे, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा, कराईकल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिज़ोरम और नागालैंड में प्री-मानसून के तेवर दिखाने से भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जिलों में तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
Updated on:
13 Apr 2026 03:13 pm
Published on:
13 Apr 2026 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
