scriptUkraine-Russia Crisis: पुतिन ने कहा, सीजफायर खत्म होने से यूक्रेन का भविष्य खतरे में | putin warns against Ukraine future in doubt as cease-fires collapse | Patrika News
राष्ट्रीय

Ukraine-Russia Crisis: पुतिन ने कहा, सीजफायर खत्म होने से यूक्रेन का भविष्य खतरे में

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में मारियूपोल और वोलनोवाखा में संघर्ष विराम लागू किया गया। पुतिन ने यूक्रेन पर लोगों के निकासी अभियान में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। यह भी दावा किया कि यूक्रेन का नेतृत्व देश के स्वतंत्र राष्ट्र के दर्जा के भविष्य पर सवाल उठा रहा है। पुतिन ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इसके लिए पूरी तरह यूक्रेन का नेतृत्व जिम्मेदार होगा।

Mar 06, 2022 / 09:40 am

Shaitan Prajapat

Vladimir Putin

Vladimir Putin

Ukraine-Russia Crisis: रूस और यूक्रेन की बीच पिछले 10 दिन से जंग चल रही है। दोनों देशों के बीच तनाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को अपने व्यवहार में बदलाव करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो सीजफायर खत्म होने से यूक्रेन का भविष्य खतरे में है। वह अपना राज्य का दर्जा खो सकता है। शनिवार को यूक्रेन के दो शहरों मारियूपोल और वोलनोवाखा में संघर्ष विराम लागू किया गया है। पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाया कि वह लोगों को निकाली अभियान में बाधा पहुंचा रहा है। अगर वे वही करना जारी रखते हैं जो वे कर रहे हैं, तो वे यूक्रेनी राज्य के भविष्य पर सवाल उठा रहे हैं।

 

नागरिकों को कर रहा है ढाल के रूप में इस्तेमाल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टीवी पर प्रसारित एक बैठक में कहा कि यूक्रेन ने लोगों को निकालने का अनुरोध किया है, लेकिन किसी को बाहर जाने नहीं दे रहा है। यह गलत है। नागरिकों की पीठ के पीछे छिपते हैं, उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं। पुतिन ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पश्चिमी समकक्षों का दावा है कि मास्को में भी कट्टरपंथी हैं, जबकि हमारी सरकार में हमारे पास नहीं है।



यह भी पढ़ें – Russia Ukraine Crisis : रूस ने हफ्तेभर में दागे 500 से अधिक मिसाइल, अब तक 12 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन


 

फंसे सैकड़ों लोगों के लिए भोजन और पानी का संकट
पिछले कई दिनों से इन दोनों मारियूपोल और वोलनोवाखा शहरों में रूसी सेनाएं गोलाबारी कर रही हैं। बर्फीली सर्दी में वहां फंसे सैकड़ों लोगों के लिए अस्पताल, भोजन और पानी का संकट पैदा हो गया है। इसके साथ ही मात्र 10 दिन में करीब 14 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं।



यह भी पढ़ें – Russia-Ukraine war: दो देशों की जंग से डेलीयूज की ये चीजें हो सकती है महंगी


 

रूस पर पश्चिमी प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान
रूस पर लगाए गए पश्चिम प्रतिबंधों का विरोध करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस पर पश्चिमी प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान थे। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन में नो-फ्लाई ज़ोन लागू करने का कोई भी प्रयास इस तनाव में घुसने के बराबर होगा।

Home / National News / Ukraine-Russia Crisis: पुतिन ने कहा, सीजफायर खत्म होने से यूक्रेन का भविष्य खतरे में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो