15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले छीनी पंजाब ने, अब केंद्र ने दी, राघव चड्ढा को मिली Z कैटेगरी सुरक्षा

राघव चड्ढा की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए पहले पंजाब सरकार ने उनकी Z+ सुरक्षा वापस ली, जिसके बाद केंद्र ने उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Apr 15, 2026

राघव चड्ढा (ANI)

Raghav Chadha Security: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले पंजाब सरकार द्वारा दी गई उनकी Z+ सुरक्षा वापस ले ली गई थी, जिसके बाद अब केंद्र सरकार ने उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी है। यह सुरक्षा दिल्ली और पंजाब दोनों जगहों पर लागू होगी।

पंजाब सरकार ने हटाई थी Z+ सुरक्षा

पंजाब की AAP सरकार ने पिछले सप्ताह ही राघव चड्ढा की Z+ सुरक्षा वापस ले ली थी। राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्हें राज्य सरकार की ओर से उच्चतम स्तर की सुरक्षा दी गई थी, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।

केंद्र सरकार ने दी Z श्रेणी सुरक्षा

पंजाब सरकार के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। मौजूदा खतरे की आशंका को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा और यह सुरक्षा दिल्ली और पंजाब दोनों स्थानों पर उपलब्ध रहेगी। सूत्रों के अनुसार, जब तक औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी नहीं होतीं, तब तक दिल्ली पुलिस को तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पार्टी के भीतर तनाव की चर्चा

राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी नेतृत्व के बीच हाल के दिनों में तनाव की खबरें भी सामने आई हैं। उन्हें राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई। इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने कहा था कि उन्हें खामोश किया गया है, पराजित नहीं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट

हाल ही में राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर आवाज उठाई, कीमत चुकाई नाम का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में संसद में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों की क्लिप्स दिखाई गई थीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उनके संसदीय काम पर सवाल उठाने वालों को समझना चाहिए कि उनका काम ही सब कुछ बताता है।

पार्टी के आरोप

आप ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाते हुए आरोप लगाया कि वह संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ उतने मुखर नहीं रहे जितनी अपेक्षा थी, और वे अधिकतर अपने प्रचार में व्यस्त रहे। इस पर राघव चड्ढा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि वह संसद में जनता के मुद्दे उठाने गए थे, न कि हंगामा करने।