इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर अग्निवीर योजना को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी आसन अनुमति दें, वे इस पर बयान देने को तैयार हैं। राहुल गांधी ने खड़े होकर फिर अग्निवीर योजना पर अपनी बात कहते हुए राजनाथ सिंह के बयान का विरोध किया तो स्पीकर बिरला ने कहा कि राजनाथ सिंह ने सिर्फ इतना ही कहा है कि सरकार अग्निवीर योजना पर चर्चा के लिए तैयार है।