11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बदला मौसम! पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, मैदानी इलाकों में बढ़ी गलन

Snowfall news: हिमाचल प्रदेश के मनाली में अटल टनल पर बर्फबारी शुरू हो गई है। अटल टनल के पास शुक्रवार की सुबह बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, धर्मशाला में सुबह सुबह हल्की बूंदाबादी हुई है। मौसम बदलने से पर्यटक में काफी खुशी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Snowfall

Snowfall

भारत के जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आखिरकार दो महीनों का इंतजार खत्म हुआ है। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड बढ़ रही है। इस सीजन की सबसे ठंडी रात का पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली में अटल टनल पर बर्फबारी शुरू हो गई है। अटल टनल के पास शुक्रवार की सुबह बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, धर्मशाला में सुबह सुबह हल्की बूंदाबादी हुई है। मौसम बदलने से पर्यटक में काफी खुशी है।

कहां-कहां हुई बर्फबारी
मौसम के करवट लेते ही घाटी में बर्फबारी शुरू हुई है। अटल टनल रोहताँग के पास बर्फ़बारी शुरू हो गई है। मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में भी हल्की बर्फ़बारी हो रही है। अटल टनल रोहताँग के आस-पास एक इंच तक बर्फ जम गई। फिलहाल, लेह-मनाली हाईवे पर आवाजाही को रोका गया है। मौसम साफ़ होने के बाद ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। जानकारी के अनुासार, लाहौल घाटी में बादल छाए हुए हैं। यहां पर ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल के गैमुर और दारचा में भी ताजा हिमपात हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल के कांगड़ा जिले का भी मौसम बदला है। साथ ही धौलाधार रेंज में हिमपात हुआ है। ताजा बर्फबारी के चलते मंडी के धर्मपुर समेत कई अन्य इलाकों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
ये भी पढ़ें: सिक्के नहीं लेना कानूनन अपराध, मना करने जाएंगे जेल, डीएम का आदेश