राष्ट्रीय

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! ऑडी ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंदा

Delhi Crime News: दिल्ली के वसंत विहार में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल डाला। आरोपी नशे की हालत में था और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Jul 13, 2025
Audi (Source: ANI)

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखन को मिला है। दिल्ली के वसंत विहार में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह घटना देर रात करीब 1:45 बजे की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव: NDA से बाहर नहीं जाएंगे चिराग पासवान, जानिए क्या होगा सीट शेयरिंग समीकरण

फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंदा

यह घटना वसंत विहार के शिवा कैंप के सामने हुई है। कुछ लोग अपने परिवार के साथ सड़क किनारे सो रहे थे। एक सफेद रंग की ऑडी कार तेज रफ्तार से आई और सो रहे लोगों को कुचल डाला। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

नशे में धुत था ड्राइवर

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पर पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय उत्सव शेखर के रूप में हुई है। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि ड्राइवर घटना के समय शराब के नशे में धुत था। ज्यादा नशा करने की वजह से अपनी कार को कंट्रोल नहीं कर पाए।

राजस्थान के रहने वाले हैं पीड़ित

पुलिस के अनुसार इस हादसे के पीड़ित राजस्थान के रहने वाले है। इनकी पहचान 40 वर्षीय लाधी, उनकी 8 साल की बेटी बिमला, पति साबामी उर्फ चिरमा (45), 45 वर्षीय राम चंदर और उनकी पत्नी 35 वर्षीय नारायणी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह सभी राजस्थान के रहने वाले हैं और दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहे थे।

Published on:
13 Jul 2025 08:44 am
Also Read
View All

अगली खबर