राष्ट्रीय

बिहार : सारण में गायत्री यज्ञ के दौरान मची भगदड़, दो की मौत कई घायल

बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गायत्री यज्ञ के दौरान हुई भगदड़ में दबकर दो महिला की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए है।

less than 1 minute read

बिहार के सारण जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हो गया। जिले के परसा थाना क्षेत्र में गायत्री यज्ञ के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दबकर दो महिला की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई घायल भी हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मस्तीचक गांव में अखंड ज्योति आंख अस्पताल के समीप गायत्री परिवार के द्वारा 31 अक्टूबर से यज्ञ का प्रारंभ किया गया है। आज यज्ञ स्थल का गेट खुलने के दौरान वहां भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया।


मृतक महिलाओं की हुई पहचान

बताया जा रहा है कि इस भगदड़ में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र से यज्ञ में शामिल होने आई दो महिला रामकली देवी (60) और पार्वती देवी (55) की दबकर मौत हो गई है। इस हादसे में अन्य लोग भी जख्मी हो गए है।

पुलिस की मौजूदगी में संपन्न होगा यज्ञ

बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर सारण के जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला सहित परसा, दरियापुर, सोनपुर पुलिस मौके पर उपस्थित होकर यज्ञ को सम्पन्न कराने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने किया वर्ल्ड फूड फेस्टिवल का उद्घाटन, बोले- भारत की वृद्धि में छोटे उद्योग, किसान-महिलाओं का बड़ा योगदान

Published on:
03 Nov 2023 01:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर