
haldwani violence: उत्तराखंड में समान नागरिकता सहिंता विधेयक के पास होने के 24 घंटे बाद हल्द्वानी में मजार हटाने को लेकर पथराव हो गया है। इस पत्थरबाजी में कई पुलिस वालों को गंभीर चोट आई है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से एक मीटिंग बुलाई है। और उपद्रवियों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि यूएपीए आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने वाले पर लगाया जाता है।
उपद्रवियों ने फूंका थाना
दरअसल, आज नगर निगम और पुलिस की टीम अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने टीम पर हमला कर दिया। उसके बाद अराजक तत्वों ने खुलेआम तांडव मचाते हुए पुलिस की तमाम गाड़ियां फूंक डाली। भीड़ की शक्ल में उपद्रवी बनभूलपुरा थाने पहुंच गए। उपद्रवियों ने थाने को ही आग के हवाले कर दिया। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आसपास के जिलों से पुलिस, पीएसपी सहित पैरामिलिट्री फोर्स भी मौके पर बुलाई जा रही है।
Updated on:
08 Feb 2024 09:29 pm
Published on:
08 Feb 2024 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
