राष्ट्रीय

JK : नियंत्रण रेखा पर आतंकियों ने की गोलीबारी, उरी में घुसपैठ का कर रहे थे प्रयास

Jammu And Kashmir : जम्मू कश्मीर में शुरू हुई बर्फबारी के साथ आतंकियों ने गोलीबारी का इंतजाम करना शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read

Jammu And Kashmir : जम्मू कश्मीर में शुरू हुई बर्फबारी के साथ आतंकियों ने गोलीबारी का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। भारतीय सेना भी दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार देर शाम को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर एक बड़ी घुसपैठ को रोक दिया है।

उरी सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकी नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सेना को इस बात की जानकारी पहले से ही थी। 21 अक्टूबर को करीब तीन बजे जैसे ही घुसपैठ की कोशिश हुई। भारतीय सेना के जवानों ने आतंकियों को ललकारा और गोलीबारी शुरू हो गई।

पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ में कामयाब नहीं हो सके और फिर भाग गए। भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में छह पिस्टल और चार हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। उरी सेक्टर में अभी भारतीय सेना का तलाशी अभियान जारी है।

Published on:
22 Oct 2023 01:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर