1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

Video: राहुल गांधी पर बरसे अनुराग ठाकुर, कहा- सदन में आकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर देश की सियासत लगातार गरमाई है। इस मसले पर सदन में भी दो दिनों से हंगामा जारी है। अब अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। अनुराग ने कहा कि राहुल गांधी आप बाहर जाकर देश को बदनाम करते हो...आपको सदन में आकर देश से माफी मांगनी चाहिए। एक ओर सदन चल रहा और वो दुनियाभर में कहते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता जबकि सदन में उनकी उपस्थिति बहुत कम है। उन्होंने कहा कि आज भारत एक ओर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और ये भारत को बदनाम कर रहे हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि जांच संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं।

Google source verification