scriptत्रिवेंद्र रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ | uttrakhand bjp cm face trivendra singh rawat | Patrika News
71 Years 71 Stories

त्रिवेंद्र रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत को राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह शनिवार को शपथ लेंगे।

Mar 18, 2017 / 06:42 am

Kamlesh Sharma

trivendra singh rawat

trivendra singh rawat

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत को राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह आज शपथ लेंगे। विधायक दल की बैठक में त्रिवेंद्र सिंह रावत को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई दिग्गज भी मौजूद रहेंगे।
उत्तराखंड में पार्टी संगठन से जुड़े और झारखंड के प्रभारी रावत ने विधानसभा चुनाव में अपनी परंपरागत डोइवाला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट के मुकाबले 24,000 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक रावत, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। 
इससे पहले विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया के निरीक्षण के लिए भाजपा अध्यक्ष शाह ने दो केंद्रीय मंत्रियों सरोज पांडे और नरेंद्र तोमर को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में रावत उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ सक्रिय थे। उन्हें झारखंड में भाजपा की जीत का श्रेय भी जाता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि शपथ-ग्रहण समारोह 18 मार्च को अपराह्न तीन बजे होगा।
शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के सभी 57 नव-निर्वाचित विधायकों से शुक्रवार-शनिवार को राजधानी देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया है। भाजपा ने पांच साल बाद प्रचंड बहुमत के साथ उत्तराखंड की सत्ता में वापसी की है।

Home / 71 Years 71 Stories / त्रिवेंद्र रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो