5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30-40 रुपए किलो मिलने वाली भिंडी, लौकी, तरोई 100 रुपए किलो; टमाटर पहले से ही महंगा, आदमी खाए तो खाए क्या?

Vegetables High Price: बीते कुछ दिनों से सब्जी की आसमान छूती कीमत से लोग बुरी तरह से परेशान है। टमाटर की कीमत तो सातवें आसमान पर है ही साथ ही साथ अन्य हरी सब्जियों की कीमत भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। इससे लोगों को अधिक जेबें ढीली करनी पड़ रही है।

2 min read
Google source verification
30-40 रुपए किलो मिलने वाली भिंडी, लौकी, तरोई 100 रुपए किलो

30-40 रुपए किलो मिलने वाली भिंडी, लौकी, तरोई 100 रुपए किलो

Vegetables High Price: सखी सईया तो खूब ही कमात है... महंगाई डायन खाये जात है... पीपली लाइव का यह गाना आज कल हाट-बाजार में लोगों के जुबान पर दिख रहा है। कारण है कि सब्जी की महंगाई। सब्जी की कीमत में ऐसी आग लगी है कि लोग केवल दाम पूछकर वापस लौट आ जा रहे हैं। टमाटर की कीमत तो पहले से ही सातवें आसमान पर है, उसके पीछे-पीछे भिंडी, लौकी (कद्दू), तरोई सहित अन्य हरी सब्जियों की कीमत काफी महंगी है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, गुजरात, मुंबई, लखनऊ, पटना सहित देश के लगभग सभी बड़े शहरों में सब्जी की आसमान छूती कीमत से लोगों का मंथली बजट बिगड़ गया है।



एक महीने में 20-40 फीसदी तक की तेजी

सब्जी कारोबारियों की माने तो बीते एक महीने में ही सभी के दाम 20 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। ग्रहणियों के बजट पर पूरी तरीके से ग्रहण लग चुका है। दिल्ली एनसीआर में लगातार बीते दिनों हुई तेज बारिश और उसके बाद आई बाढ़ ने यहां पर सबसे ज्यादा प्रभाव सब्जियों की सप्लाई पर डाला है और यमुना और हिंडन के निचले इलाकों में हो रही सब्जी और अन्य चीजों की खेती पूरी तरीके से बर्बाद हो गई है जिसकी वजह से सब्जियों और फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं।

40-50 रुपए प्रति किलो वाली सब्जियां 100 के पार

तरोई जैसी सब्जी जो 40 से 50 रुपए किलो आराम से बिक जाती थी, अब वह 100 तक पहुंच गई है। लौकी 50 पहुंच गई है और भिंडी 60 से 100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। अगर आप सब्जियों के ऐप पर इन सब्जियों को खरीदेंगे तो आप पाएंगे कि बाहर लिखे इन रेट से करीब 10 से 20 रुपए ज्यादा ही एप पर चार्ज किए जा रहे हैं।

दिल्ली NCR में सब्जियों की कीमत

भिंडी - 100 रुपए प्रति किलो
टमाटर- 120-150 रुपए प्रति किलो
कद्द (लौकी)- 100 रुपए प्रति किलो
बैगन - 80-100 रुपए प्रति किलो
आलू - 30 रुपए प्रति किलो
प्याज - 40 रुपए प्रति किलो

यह भी पढ़ें - यमुना के बाद हिंडन नदी का बढ़ा जलस्तर, दिल्ली के कई इलाकों में घुसा पानी


अगस्त तक कीमत कम होने की संभावना

होलसेल सब्जी विक्रेता का कहना है कि अभी तक एनसीआर और उसके आसपास वाले क्षेत्र से हरी सब्जियों की आवक हो रही थी, मगर महंगाई होने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दूसरे प्रदेश से सब्जी मंगाने के लिए कहा है। इससे सब्जियों के दाम में अगस्त तक सुधार होने की उम्मीद है। इससे करीब 20 से 30 रुपए तक की गिरावट आ जाएगी।

यह भी पढ़ें - टमाटर बेचकर मात्र 30 दिन में करोड़पति बना यह किसान, बेटा-बहू मिलकर ऐसे करते हैं खेती