
उत्तर भारतीय राज्यों में जमकर ठंड पड़ रही है। जिससे बचने के लिए लोगों को अलावा का सहारा लेने पड़ रहा है। वहीं, कई राज्यों में भीषण कोहरे की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे के की भविष्यवाणी की है। जबकि तमिलनाडु समेत कई जगहों पर बारिश की भी संभावना भी जताई है।
इन राज्यों में ऐसा हेै तापमान
इसके अलावा IMD ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब हरियाणा राजस्थान, चंडीगढ़ और राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6-10 जनवरी को घना कोहरा देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक मिनिमम टेम्प्रेचर में कोई कमी नहीं आएगी, जबकि उसके बाद दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है।
दिल्ली में बरसेंगे बादल
बता दें कि मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। 9 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहने की उम्मीद है। इसी के साथ, हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. 10 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहेगा।
यह भी पढ़ें: ईडी खुद इडियट है…भाजपा और टीएमसी पर जमकर बरसे सांसद अधीर रंजन चौधरी
Updated on:
07 Jan 2024 05:13 pm
Published on:
07 Jan 2024 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
