राष्ट्रीय

Weather Update: उत्तराखंड से यूपी तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

Weather Forecast Today : पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। आईएमडी के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 26 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।

2 min read
Weather Forecast Today

Weather Alert on Monsoon : मानसून अभी विदा नहीं हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। कई जगह मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। पहाड़ों पर तो भारी तबाही देखने को मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 6-7 दिनों के दौरान मॉनसून का पश्चिमी हिस्सा अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर की तरह रहने की संभावना है। आईएमडी के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 26 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी असम में एक परिसंचरण की स्थिति बनती दिख रही है। इसके कारण कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी।


हिमाचल में 24 घंटे में 13 लोगों की मौत


हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण जगह जगह तबाही मची हुई हैै। 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने आज के लिए जरूर चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के एक-दो स्थानों पर तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी-बिहार में भी होगी बारिश

यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने वाले है। प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक एक मानसून ट्रफ फ़िरोज़पुर, करनाल, मेरठ, आज़मगढ़, पटना, देवगढ़ डायमंड हार्बर और फिर दक्षिणपूर्व से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। आने वाले दिनों में यूपी से बिहार तक कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं।

इन जगहों पर हुई बारिश

देश में पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश हुई। जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु के एक- दो स्थानों पर हल्की बरसात हुई। हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Weather updates: हिमाचल में बारिश का कहर जारी, अब तक 367 मौतें, 12000 करोड़ नुकसान और 2346 घर ध्वस्त

दिल्ली में रक्षाबंधन पर रहेगी उमस भरी गर्मी

राजधानी दिल्ली में बीते दो दिन से आंशिक बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। आज भी आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इस वजह से अगले सप्ताह उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। यानि रक्षाबंधन पर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Published on:
26 Aug 2023 07:13 am
Also Read
View All

अगली खबर