Somvati Amavasya 2023 आज 20 फरवरी को पूरा देश सोमवती अमावस्या मना रहा है। सवाल यह है कि, हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का क्या महत्व है? जानें इस वर्ष और कितनी सोमवती अमावस्या पड़ेंगी।
Somvati Amavasya 2023 हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। वह अमावस्या तिथि जो सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस साल तीन सोमवती अमावस्या पड़ेगी। पहली सोमवती अमावस्या 20 फरवरी को है। सोमवती अमावस्या को माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। सोमवती अमावस्या के दिन पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रखती है। साथ ही अपनी कामना को पूरा करने के लिए पीपल वृक्ष की 101 बार परिक्रमा करती हैं। अमावस्या तो साल में कई बार आती हैं पर सोमवती अमावस्या का अधिक महत्व है। मान्यता है कि, यदि किसी पर पितृ दोष है तो इस दिन स्नान—दान करने से मुक्ति मिलती है। कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्तियों को भी इस दिन दान करना चाहिए। स्नान और दान करने से मोक्ष मार्ग की प्राप्ति होती है। साथ ही दान देने से ग्रह दोष दूर होगा।
सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषचार्य अजय श्रीवास्तव बताते हैं कि, हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवती अमावस्या 19 फरवरी को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर शुरू हो चुकी है और इसका समापन 20 फरवरी को 12 बजकर 35 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, सोमवती अमावस्या 20 फरवरी यानी आज ही मनाई जा रही है। आज शिव योग भी बन रहा है। शिव योग सुबह 11.04 मिनट पर शुरू होगा और समापन 21 फरवरी को सुबह 06 बजकर 55 मिनट पर होगा।
वर्ष 2023 में 2 और सोमवती अमावस्या पड़ेंगी
20 फरवरी के बाद 17 जुलाई को भी सोमवती अमावस्या आएगी। यह श्रवण कृष्ण अमावस्या 10.08 PM से शुरू होगा। और 18 जुलाई 12.01 AM पर समाप्त होगा। इसके बाद 13 नवम्बर को कार्तिक कृष्ण अमावस्या को 12 नवम्बर 02.44 PM से शुरू होगा। और 13 नवम्बर 02.56 AM पर समाप्त होगा।
वर्ष 2023 में 10 और अमावस्या
वर्ष 2023 में 20 फरवरी के बाद 10 अमावस्या और आएंगी। जानें यह किस माह और डेट को पड़ेगी।
चैत्र अमावस्या- 21 मार्च, 2023, मंगलवार
वैशाख अमावस्या- 19 अप्रैल, 2023, बुधवार
ज्येष्ठ अमावस्या- 19 मई 2023, शुक्रवार
आषाढ़ अमावस्या- 17 जून, 2023, शनिवार
श्रावण अमावस्या- 17 जुलाई 2023, सोमवार
श्रावण अधिक अमावस्या- 16 अगस्त, 2023, बुधवार
भाद्रपद अमावस्या- 14 सितंबर 2023, गुरुवार
अश्विनी अमावस्या- 14 अक्टूबर, 2023, शनिवार
कार्तिक अमावस्या- 13 नवम्बर, 2023, सोमवार
मार्गशीर्ष अमावस्या- 12 दिसम्बर 2023, मंगलवार