Saqib Nachan Death: साकिब नाचन का नाम 2002 और 2003 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की जांच के दौरान राष्ट्रीय सुर्खियों में आया था, जिसमें मुंबई सेंट्रल, विले पार्ले और मुलुंड स्टेशन पर हुए धमाके भी शामिल थे।
Saqib Nachan Death: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शनिवार को ISIS के भारत संचालन के प्रमुख साकिब नाचन की मौत हो गई। दरअसल, साकिब नाचन की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर ब्रेन स्ट्रोक आने की वजह से मौत हो गई। वह काफी समय से तिहाड़ जेल में भर्ती था।
बता दें कि साकिब नाचन को 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया था। साकिब नाचन का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुआ था। 1990 के दशक के आखिर और 2000 के दशक की शुरुआत में वे सिमी में एक वरिष्ठ व्यक्ति के रूप में उभरा।
साकिब नाचन का नाम 2002 और 2003 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की जांच के दौरान राष्ट्रीय सुर्खियों में आया था, जिसमें मुंबई सेंट्रल, विले पार्ले और मुलुंड स्टेशन पर हुए धमाके भी शामिल थे। इन हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए और सौ से ज़्यादा लोग घायल हुए।
इन मामलों में उन्हें एके-56 राइफल सहित अवैध हथियार रखने के आरोप में दोषी ठहराया गया। आतंकवाद निरोधक अधिनियम (पोटा) के तहत काम करने वाली एक विशेष अदालत ने उन्हें 10 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
बता दें कि साकिब नाचन को 2023 में फिर गिरफ्तार किया गया। इस बार NIA ने पूरे देश में आईएसआईएस आतंकवादियों और समर्थकों पर कार्रवाई की। नाचन को दिल्ली-पद्घा आईएसआईएस आतंकी मॉड्यूल मामले में मुख्य आरोपी के रूप में माना गया।