2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAW New Chief: कौन है IPS अधिकारी पराग जैन? जिन्हें बनाया गया रॉ का नया चीफ

IPS officer Parag Jain: पराग जैन लंबे समय से रॉ के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में अहम भूमिका निभाई, जिसने उनकी खुफिया और रणनीतिक कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jun 28, 2025

RAW के नये चीफ बने पराग जैन (Photo-X @sengarlive)

RAW New Chief: केंद्र सरकार ने शनिवार को पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वे रवि सिन्हा की जगह लेंगे। दरअसल, रवि सिन्हा का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। पराग जैन (RAW New Chief) का कार्यकाल दो साल का होगा। वर्तमान में पराग जैन एविएशन रिसर्च सेंटर का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी यूनिट ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सशस्त्र बलों और आतंकी शिविरों के ठिकानों के बारे में खुफिया जानकारी एकत्र करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कौन है पराग जैन? 

इससे पहले पराग जैन चंडीगढ़ के एसएसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं और कनाडा और श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पराग जैन जम्मू-कश्मीर में भी तैनात रहे हैं, जहां उन्होंने संघर्षग्रस्त केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र की आतंकवाद विरोधी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे चंडीगढ़ के एसएसपी और लुधियाना के डीआईजी भी रह चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका

पराग जैन लंबे समय से रॉ के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में अहम भूमिका निभाई, जिसने उनकी खुफिया और रणनीतिक कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया। इसके अलावा, पराग जैन ने अनुच्छेद 370 को हटाने और बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसे महत्वपूर्ण ऑपरेशनों में भी योगदान दिया है। उनकी विशेषज्ञता विशेष रूप से पाकिस्तान डेस्क को संभालने में रही है, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की स्थिति को मजबूत करने में मदद की।

सुरक्षा को और मजबूत करने में माना जा रहा कदम

बता दें कि पराग जैन का अनुभव, विशेष रूप से आतंकवाद विरोधी और सीमा-पार खुफिया संचालन में, उन्हें इस भूमिका के लिए आदर्श बनाता है। उनकी नियुक्ति को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- शहीद जवानों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति, इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला, जानें कितने मिलेंगे रुपये

आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में निभाई भूमिका

बता दें कि पराग जैन ने पंजाब में ड्यूटी के दौरान आंतकवादी विरोधी कई ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कनाड़ा-श्रीलंका में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। पराग जैन ने कनाडा में तैनाती के दौरान खालिस्तान समर्थक नेटवर्क को उजागर किया था।