23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSEB Inter Result 2026: लड़कियां फिर रही आगे, कॉमर्स में अदिति ने किया टॉप

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Devika Chatraj

Mar 23, 2026

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट (AI Image)

BSEB Inter Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट आज 23 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। तीनों स्ट्रीम में कुल 85.19% छात्र सफल हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राओं ने बाजी मारी है। बिहार बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर लॉग इन करना होगा।

लड़कियां रही आगे

बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा के परिणामों में इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 26 छात्रों ने टॉप किया है, जिनमें से 19 छात्राएं हैं। आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में छात्राओं ने बाजी मारी, जबकि साइंस संकाय में छात्रों ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

कॉमर्स में कौन टॉप पर?

कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में सबसे आगे रही अदिति कुमारी (पटना), जिन्होंने 480 अंकों के साथ रैंक 1 प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर माही कुमारी (पटना) रहीं, जिन्होंने 476 अंक हासिल किए। तीसरे नंबर पर निशिका श्री (पटना) ने 475 अंकों के साथ जगह बनाई। वहीं चौथे स्थान पर दो छात्राएं दो छात्रों ने मानवी कुमारी (वैशाली) और श्रेया कुमारी (नवादा), दोनों ने 474 अंक प्राप्त किए। ये सभी टॉपर्स पटना और आसपास के जिलों से हैं, जिन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन किया है।

डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राओं को डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाना होगा या अपने मोबाइल फोन में DigiLocker ऐप को खोलना होगा। इसके बाद आपको साइन इन करना होगा। यदि आपका अकाउंट पहले से नहीं बना है, तो पहले अकाउंट बनाकर साइन इन करें। साइन इन करने के बाद क्लास 12 मार्कशीट वाले विकल्प को चुनें। इसके बाद रोल कोड और रोल नंबर को सही-सही भरें और सबमिट बटन दबा दें। सबमिट करने के बाद आपका मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

कब हुए थे एग्जाम?

इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गईं। ये परीक्षाएं राज्य के कुल 1,762 केंद्रों पर पूरी हुईं थी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली।