
नेताओं से मुलाकात कर रहे विजय(फोटो-IANS)
TVK Vijay Meets State Leaders: तमिलनाडु में नई सरकार गठन के बाद 13 मई 2026 को सीएम विजय को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। 10 मई को विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। 9 उनके साथ 9 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। पदभार संभालने के बाद सीएम विजय लगातार राज्य के अन्य नेताओं से मिल रहे हैं। एक दिन पहले ही राज्य के पूर्व सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से उन्होंने मुलाकात की थी। अब IUML( Indian Union Muslim League) के नेताओं से उन्होंने मुलाकात कर ली है। आपको बता दें कि IUML ने विजय को समर्थन दिया है।
अभिनेता से मुख्यमंत्री बने विजय ने पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की। दोनों नेता गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिले और गले भी लगे। जिसकी खूब चर्चा भी हो रही है। दोनों नेताओं के बीच कुछ समय के लिए बातचीत भी हुई। विजय ने एमके स्टालिन की पार्टी को हराकर यह चुनाव जीता है। इस चुनव में डीएमके को महज 59 सीटों से संतोष करना पड़ा वहीं टीवीके के खाते में 108 सीटें आई।
पिछले दो दिनों में विजय राज्य के कई नेताओं और पार्टी प्रमुखों से मिल चुके हैं। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, एमडीएमके के नेता वाइको, पीएमके के नेता अंबुमणि रामदास से मुलाकात कर चुके हैं। अब उन्होंने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेताओं से मुलाकात की है।
आपको बता दें कि विजय ने कांग्रेस और कुछ अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से बहुमत हासिल किया। कांग्रेस के 5, CPI, CPI(M), VCK और IUML के दो-दो विधायकों ने विजय को समर्थन दिया है। 13 मई को विधानसभा में विजय को बहुमत भी साबित करना है। इन मुलाकातों को इसी फ्लोर टेस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है। ताकि जरुरत पड़ने पर उन्हें किसी पार्टी का अंदर या बहार से समर्थन मिल सके।
Updated on:
12 May 2026 04:57 pm
Published on:
12 May 2026 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
