14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले ड्राइवर के बेटे को बनाया विधायक, अब तमिलनाडु के नए सीएम विजय ने पर्सनल ज्योतिषी को सरकार में दी OSD की जिम्मेदारी

Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसफ विजय ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने निजी ज्योतिषी राधन पंडित को सरकार में ओएसडी की जिम्मेदारी दी है। ज्योतिषी राधन पंडित ने विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी।

2 min read
Google source verification
Tamil Nadu New CM

तमिलनाडु सीएम विजय(फोटो-IANS)

TVK Vijay: जोसफ विजय ने तमिलनाडु के नए सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। मुख्यमंत्री का पद संभालते ही विजय एक्शन मोड में हैं। लगातार नए फैसले ले रहे हैं। आपको बता दें कि विजय ने अपने ड्राइवर के बेटे को चुनाव में उतारा था। जो चुनाव जीतकर विधायक बन गए। अब विजय ने एक और फैसला लेते हुए अपने पर्सनल ज्योतिषी को सरकार में अहम जिम्मेदारी देते हुए OSD बनाया है। ज्योतिषी राधन पंडित को यह जिम्मेदारी दी गई है।

ज्योतिषी ने जीत की थी भविष्यवाणी


आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ज्योतिषी राधन पंडित ने टीवीके की जीत की भविष्यवाणी की थी। राधन पंडित ने चुनाव नतीजों से पहले ही दावा कर दिया था कि विजय की कुंडली में बेहद मजबूत राजनीतिक योग बन रहे हैं और उनकी पार्टी राज्य की राजनीति में बढ़िया प्रदर्शन करेगी। चुनाव परिणाम आने के बाद जब TVK ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। ज्योतिष राधन पंडित करीब चार दशक से क्षेत्र में सक्रिय हैं। बताया जाता है कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता भी उनसे आध्यात्मिक और ज्योतिषीय सलाह लिया करती थीं। विजय के जीत के साथ-साथ ज्योतिष राधन पंडित ने एम. के. स्टालिन के लिए भी दावा किया था कि राजनीति में उनका नुकसान हो सकता है।

ड्राइवर के बेटे को बनाया था विधायक


इस विधानसभा चुनाव में विजय ने टीवीके के टिकट पर अपने ड्राइवर के बेटे को चुनावी मैदान में उतारा था। विजय के प्राइवेट ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे आर सबरीनाथन ने इस चुनाव में जीत भी हासिल की। सबरीनाथन ने डीएमके के मौजूदा विधायक एएमवी प्रभाकर राजा को 27 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव में हरा दिया। उनका विधानसभा में शपथ ग्रहण करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।

पद संभालते ही लिए कई बड़े फैसले


सीएम बनने के बाद विजय फुल एक्शन मोड में हैं। उन्होंने कई बड़े ऐलान कर दिए। सबसे बड़ा ऐलान 200 यूनिट बिजली फ्री देने का था। साथ ही और भी कई ऐलान सीएम ने किया। विजय ने राज्य के खजाने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति नाजुक मोड़ पर है। सीएम बनने के बाद विजय पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से भी मिलने पहुंचे थे।