12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 7वें वेतन आयोग के तहत DA में 2% की बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

Railway Employees DA Hike: भारतीय रेलवे बोर्ड ने 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

2 min read
Google source verification
DA Hike

DA Hike

Railway Employees DA Hike: भारतीय रेलवे के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। रेलवे बोर्ड ने 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, जिसके चलते कर्मचारियों को चार महीने का एरियर भी मिलेगा। अब DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।

सैलरी और पेंशन में बढ़ी

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी इस आदेश का लाभ सभी कार्यरत रेलवे कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और परिवार पेंशनभोगियों को मिलेगा, जो 7वें वेतन आयोग के दायरे में आते हैं। मई 2026 की सैलरी और पेंशन में बढ़ी हुई दर के साथ चार महीने का बकाया राशि जुड़कर आएगी। इससे कर्मचारियों के हाथ में आने वाला वेतन काफी बढ़ जाएगा।

12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा

भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है। इस फैसले से करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा पहुंचेगा। महंगाई के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए राहत भरी साबित होगी। DA की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर की जाती है, जो महंगाई की स्थिति को ध्यान में रखती है। साल में दो बार-1 जनवरी और 1 जुलाई को-DA में संशोधन होता है।

DA बढ़ोतरी का गणित

DA बढ़ोतरी का सीधा असर कर्मचारी के बेसिक पे पर पड़ता है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 50,000 रुपये है तो पहले DA 58% के हिसाब से 29,000 रुपये मिलता था। अब 60% DA पर 30,000 रुपये हो जाएगा। यानी हर महीने 1,000 रुपये की अतिरिक्त राशि। चार महीने का एरियर जोड़ दें तो कुल फायदा कई हजार रुपये तक पहुंच जाएगा। उच्च वेतनमान वाले कर्मचारियों को इससे और ज्यादा लाभ होगा।

अप्रैल में केंद्र सरकार ने बढ़ाया था डीए

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए भी इसी महीने अप्रैल में 2% DA बढ़ोतरी की गई थी। रेलवे कर्मचारी भी उसी पैटर्न पर इस लाभ के हकदार बने हैं। इससे पहले जुलाई 2025 में DA 58% पर पहुंचा था। अब लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह 2% की बढ़ोतरी कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगी।

रेलवे कर्मचारी संघों ने इस फैसले का स्वागत किया है। हालांकि कई संघ 8वें वेतन आयोग की मांग को लेकर सक्रिय हैं, जिसमें DA मर्जर और अन्य भत्तों में इजाफे की मांग की जा रही है। फिलहाल यह 2% बढ़ोतरी मध्यम राहत प्रदान करेगी।