
Bus accident in Karnataka (Photo - IANS)
रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के बढ़ते मामले दुनियाभर में चिंता का विषय है। रोड सेफ्टी (Road Safety) बेहद ही ज़रूरी है और इसे बनाए रखने के लिए नियमों का पालन आवश्यक है, लेकिन रोड सेफ्टी में चूक से रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते हैं। भारत में भी हर साल रोड एक्सीडेंट्स के कई मामले देखने को मिलते हैं, जिस वजह से कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और कई लोग घायल हो जाते हैं।। ऐसे ही एक रोड एक्सीडेंट का मामला आज, सोमवार, 23 मार्च को तड़के सुबह कर्नाटक (Karnataka) में सामने आया।
कर्नाटक के रामनगर (Ramanagara) में आज तड़के सुबह करीब 4:10 बजे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे (Bengaluru-Mysuru Expressway) एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक बस का भीषण एक्सीडेंट (Bus Accident) हो गया। यह एक्सीडेंट रामनगर जिले के चन्नापटना (Channapatna) तालुक में संकलागेरे (Sankalagere) गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस केरल के कालीकट (Calicut ) से बेंगलुरु जा रही थी।
कर्नाटक में आज हुए इस बस एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान केरल (Kerala) के कोझिकोड (Kozhikode) के रहने वाले 22 वर्षीय मोहम्मद फरहान और 45 वर्षीय सुल्फी, बेंगलुरु के कलासीपाल्या के रहने वाले 45 वर्षीय रशीद और अडुगोडी के अनेपाल्या के रहने वाले साकेर के रूप में हुई है। चारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
इस बस एक्सीडेंट में 2 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान केरल के कन्नूर (Kannur) के रहने वाले अब्दुल और एलन के रूप में हुई है। दोनों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि जिस बस का एक्सीडेंट हुआ, वो पीके ट्रैवल्स द्वारा संचालित एक प्राइवेट बस थी। शुरुआती जांच से पता चला है कि बस ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह एक्सीडेंट हुआ। बस ड्राइवर को झपकी आने की वजह से वो बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगी बाड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाड़ से टकराने के बाद भी बस लगभग 100 मीटर तक आगे घिसट गई।
Updated on:
23 Mar 2026 11:35 am
Published on:
23 Mar 2026 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
