scriptWhy is BJP worried about Rahul Gandhi's change of style? is it the impact of 'Mohabbat Ki Dukan' | 'मोहब्बत की दुकान' से बदल रहा देश का मूड! राहुल गांधी के बदले अंदाज से BJP क्यों है परेशान? | Patrika News

'मोहब्बत की दुकान' से बदल रहा देश का मूड! राहुल गांधी के बदले अंदाज से BJP क्यों है परेशान?

locationनई दिल्लीPublished: Jun 03, 2023 07:58:50 am

Submitted by:

Paritosh Shahi

PM Modi vs Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'मोहब्बत की दुकान' का नारा सबसे पहले बोला था। कर्नाटक में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद राहुल हर मंच से इस नारे को दोहरा रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस इस नारे के जरिए अगले लोकसभा चुनाव से पहले देश के अल्पसंख्यक समुदाय को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक समय उनका सबसे बड़ा वोट बैंक हुआ करता था।

rahul_gandhi_3.jpg

pm modi vs Rahul Gandhi : सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। ये वही नारा है जिसके जरिए भारतीय जनता पार्टी पर जब सांप्रदायिक होने का आरोप लगता था तो मोदी के इस नारे को आगे करके भारतीय जनता पार्टी अपना बचाव करती थी। अब कांग्रेस और राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के इस नारे का काट 'मोहब्बत की दुकान' के रूप में ढूंढ लिया है। राहुल गांधी का यह नारा खूब प्रचलित हो रहा है पीएम मोदी के 'सबका साथ...' वाले नारे की तरह राहुल गांधी भी इस नारे को हर मंच पर दोहराते नजर आते हैं। कांग्रेस की आईटी सेल सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर इसे खूब शेयर करती है और भारतीय जनता पार्टी पर देश में वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाते हुए यह कहती है कि भारत राहुल गांधी के विचार से हीं आगे बढ़ेगा। इस सब के बीच बड़ा प्रश्न यह है कि कल तक राहुल गांधी को 'पप्पू' बताने वाली BJP आज उनके इस नारे को लेकर इतनी गंभीर क्यों हो गई है? राहुल के बयानों पर भाजपा की आक्रामकता का कारण क्या है यह जानना जरुरी है

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.