
Vinesh Phogat In Waynad Kerala For Priyanka Gandhi
WayanadRe Elections: कांग्रेस नेता विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के लिए वोट मांगे। इस दौरान विनेश ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने वायनाड की जनता को धन्यवाद दिया। हरियाणा कांग्रेस के कई नेता प्रचार के लिए वायनाड में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। महिला पहलवान और विधायक विनेश फोगाट और लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा वायनाड पहुंच गए हैं, जहां वह पार्टी की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी के लिए वोट मांग रहे हैं। इस बीच हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने पत्र जारी कर कहा है कि वायनाड में हो रहे उपचुनाव में हरियाणा से कार्यकर्ता अपने स्तर पर प्रचार करने के लिए न जाएं।
पहलवान और विधायक विनेश फोगाट ने कहा, 'प्रचार बहुत अच्छा चल रहा है और हमें जनता से बहुत समर्थन मिल रहा है। मैं जनता से प्रियंका गांधी वाद्रा को वोट देने का आग्रह करती हूं। वायनाड की जनता के प्रति मेरे मन में बहुत प्यार और सम्मान है…अगर प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे नेता संसद में जाएंगे तो यह देश और वायनाड के लिए बहुत अच्छा होगा।'
बता दें कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ रही हैं। प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री वायनाड सीट से हो रही है। यहां उनका मुकाबला बीजेपी और लेफ्ट पार्टी से होने वाला है। ऐसे में चुनाव प्रचार का दौर तेजी से चल रहा है।
Updated on:
09 Nov 2024 05:52 pm
Published on:
09 Nov 2024 05:52 pm
