15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News : BJP विधायक की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर एक की मौत और तीन घायल

Neemuch News : एमपी के नीमच से बीजेपी विधायक दिलीप सिंह परिहार की इनोवा कार से एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

नीमच

image

Himanshu Singh

May 31, 2024

neemuch news

MP News :मध्यप्रदेश के नीमच में बड़ा हादसा हुआ है। जहां बीजेपी विधायक की इनोवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई। वहीं पति और दो भाई घायल हो गए हैं। इनोवा कार में बीजेपी विधायक के घरवाले सवार थे। एक्सीडेंट के बाद घायलों को विधायक की गाड़ी से ही इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।

बीजेपी विधायक की इनोवा से हुआ एक्सीडेंट


जानकारी के मुताबिक, बीजेपी विधायक दिलीप सिंह परिहार और उनके घरवाले दिल्ली जा रहे थे। विधायक दिलीप सिंह परिहार की गाड़ी आगे चल रही थी और उनके घरवाले पीछे आ रही इनोवा कार में सवार थे। सुबह 7 बजे के करीब एक मोटरसाइकिल अचानक इनोवा कार से टकरा गया। घटना में महिला प्रेम बाई की मौत हो गई। पति बाबू दास और दोनों बच्चे प्रवेश, वंशिका को चोटें आई हैं। बाइक सवार परिवार बड़वन से लखमखेड़ी मौसर जा रहे थे।

बीजेपी विधायक ने कहा - गाड़ी में मैं नहीं था सवार


नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार का कहना था कि मैं गाड़ी में नहीं था। मेरे गाड़ी में परिवार का बच्चा और ड्राइवर थे। वह रॉन्ग साइड से आ रहे थे। तभी एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने कहा कि मैं स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली जा रहा था। एक्सीडेंट में जो बहन गई हैं। उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

बता दें कि, पुलिस ने बीजेपी विधायक की इनोवा कार जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।