नीमच/रामपुरा। जिले की मनासा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार की रात को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर कुछ लोगों द्वारा पथराव के मामले में पुलिस ने करीब १९ लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, वहीं गुरुवार को और पांच लोगों की गिरफ्तारी की है। वहीं मामले में जांच मनासा थाने के द्वारा की जा रही है। पूरे मामले में रामपुरा पुलिस व आलापुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। यहां तक की वह गिरफ्तार लोगों के नाम बताने में भी पीछे हट रहे है। वही सूत्रों की माने तो पुलिस ने मामले में २०-२५ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं जिसमें कुछ तो बेगुनाह ग्रामीण बता रहे थे, जो कि घटनाक्रम के दौरान वहां उपस्थित नहीं थे।
रामपुरा थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन ने बताया कि जन अर्शीवाद यात्रा में पथराव की घटना पर करीब १९ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिसमें अभी तक छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनमें खेमराज पिता सवता, सोपाल पिता सुखदेव, नानाराम पिता नानू, लालाराम पिता नानू, प्रहलाद पिता नानूराम, भारू पिता भारमल निवासी चेनपुरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दि या गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
इन पर हुआ प्रकरण दर्ज
रामपुरा पुलिस ने रामपुरा भीमपुरा निवासी तूफान पिता भैरू सिंह राजपूत, रावलीकुड़ी निवासी खेमराज पिता सावता पलाश, श्योपाल गुर्जर पिता गोपालगुर्जर, धर्मा पिता गोपाल गुर्जर, श्योपाल पिता मन्ना गुर्जर, दयाल पिता नाथू गुर्जर, शिवराज पिता भालू गुर्जर, श्योमपाल पिता सुखदेव गुर्जर, रामकरण पिता माधु गुर्जर, लाला पिता नानू गुर्जर, प्रहलाद पिता नानू गुर्जर, माना पिता सोना गुर्जर, गुलाब पिता गोपाल गुर्जर, सूरजकरण पिता भारू गुर्जर, कान्हा पिता लाला गुर्जर, भारू पिता गोपाल गुर्जर, दयाल पिता खेमराज गुर्जर, जीवराज पिता सोदान गुर्जर इस प्रकार कुल १९ लोगों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
्र
निर्दोष गोपालको पर कार्रवाई के खिलाफ ओबीस महासभा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
विगत दिनों मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा के समीप स्थित ग्राम रावली कुंडी में जन आशीर्वाद यात्रा पर हुए पतराव के मामले में पुलिस द्वारा गोपालको पर दर्ज किए गए प्रकरण और कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को ओबीसी महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी को सौंपा। ओबीसी महासभा के सदस्य पहले स्थानीय नेहरू पार्क में एकत्रित हुए जहां से रैली के रूप में वह कंट्रोल रूम पहुंचे जहां उन्होंने एसपी को आवेदन सोपा। हस्ताक्षर युक्त आवेदन में ओबीसी महासभा के सदस्यों ने बताया कि ग्राम चेनपुरिया ब्लॉक रावली कुंडी के गरीब गोपाल को पर सत्ताधारी भाजपा के इशारे पर गंभीर धाराओं 307, 147,148, 336, 427, 294 बिना जांच के झूठा मुकदमा दर्ज कर तानाशाही की गई है। इस तानाशाही से ओबीसी पशुपालक संघ जिला गुर्जर समाज दूध उत्पादक संघ व देवसेना आदि संगठनों में भारी आक्रोश है दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि निर्दोष गरीब पशुपालकों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए एवं लगभग 30 हजार गौ पालको के चारागाह की व पशुपालकों की जीवन यापन की सुव्यवस्थित व्यवस्था की जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि तत्काल न्याय न मिलने पर बड़ा आंदोलन किया जाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
आज हो सकता है रामपुरा थाने का घेराव
गोपाल को पर हुए अत्याचार के खिलाफ धरने आंदोलन निरंतर जारी रहेंगे दिनांक 8 सितंबर को रामपुरा थाने घेराव कर ज्ञापन सोपा जाएगा। फिर भी न्याय नहीं मिलने की दशा में रविवार 10 सितंबर को मानासा थाने का घेराव कर धरना दिया जाएगा और यदि कोई सुनवाई नहीं होती है तो कलेक्टर व एसपी कार्यालय का घेराव कर दूध सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इतने सबके बाद भी यदि उचित निराकरण नहीं निकलता है तो गरीब पशुपालकों पर हुए अत्याचार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाकर सभी संगठनों द्वारा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी का बहिष्कार किया जाकर भोपाल में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान ओबीसी संभाग अध्यक्ष देव गुर्जर कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर दुग्ध संघ के मदन गुर्जर और पशुपालक संघ के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
ज्यादातर आरोपी भाजपा पूर्व सरपंच के परिवार के सदस्य
जन आर्शीवाद यात्रा पर पथराव के मामले में पुलिस ने जिन 19 लोगों को आरोपी बनाया है, उनमें मुख्यरूप से भाजपा का पूर्व सरपंच खेमराज गर्जर व उसके परिवार के सदस्य बेटा दयाल गुर्जर व भतीजे किशन, श्योपाल, धर्मा, कान्हा, प्रहलाद को आरेापी बनाया गया है। जबकि रामकरण और लाला गुर्जर रिश्तेदार है। यहां तक भी सामने आया है कि इसके पीछे भाजपा के नेताओं की करतूत है, जिसे कांगे्रस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने भी कहा है। पूरे घटनाक्रम में ग्रामीणों ने पथराव किया और कई वाहनों के कांच टूटे लेकिन इस रथ यात्रा में एक भी नेता और कार्यकर्ता को चोट नहीं आई। यह सबसे बड़ा सवाल है, जो कि पुलिस की जांच का बड़ा बिन्दु है। फिर पुलिस आलाधिकारियों के पास शीर्ष नेताओं केे फोन भाजपा कार्यकर्ताओं को छोडऩे के भी आए है। इनकी कॉल डिटेल निकाली जाए तो सब सच सामने आ जाएगा।
पूरा गांव ज्यादातर पशुओं पर निर्भरता
ग्रामीणों ने नाम नहीं देने की शर्त पर बताया कि हमारी यह समस्या राजनीतिक नहीं है और न ही ग्रामीण राजनीति करना चाहते है। वह बात अलग है कि कुछ लोग इसे राजनीति रंग देना चाहते है। लेकिन पूरा गांव पशु पालन पर निर्भर है। हमारे गांव में खेती किसानी से ज्यादा पशुओं पर निर्भरता है। यहां पूरा जंगल था, जिसमें पशु चरने जाते थे। कुछ महीने पहले यहां अचानक से बाड़ा बंदी होना शुरू हो गई। जहां पशुओं को चरने के लिए सबसे ज्यादा घास होती थी, वहां तार फेंसिंग कर दी गई। बड़े-बड़े पत्थरों की दीवार बना दी गई। अब आप ही बताइए हजारों मवेशियों के चारा-पानी की व्यवस्था कहां से होगी। इसी समस्या के समाधान को लेकर हम बात रखना चाह रहे थे, लेकिन यह घटनाक्रम कैस हो गया, कुछ पता ही नहीं चला।
इनका यह कहना है
जन आर्शीवाद यात्रा पर पथराव के संबंध में 19 लोगों पर प्रकरण दर्ज हुआ है, जिनमें गुरूवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश चल रही है। वहीं एसपी ने कहा कि यह मेरी जांच का काम नहीं कि भाजपा के कांग्रेस के कौन थे।
– अमित तोलानी, एसपी नीमच।