13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच

Video News …. वीडियो में देखें सकल ब्राह्मण समाज की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

नीमच में ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने किया ऐसा कुछ कि...

Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Mar 11, 2023

नीमच. सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परशुराम महादेव मंदिर पर फाग महोत्सव का आयोजन किया गया।


फाग महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिएं और गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में तीन आयु वर्ग में राधा-कृष्ण स्वांग रचने की स्पर्धा हुई। इसमें ५ से १२, १२ से १८ और १८ वर्ष से अधिक आयु की मातृशक्ति ने भाग लिया। इसी प्रकार वेशभूषा (बेस्ट ड्रेसअप) प्रतियोगिता दो आयु वर्ग के बीच आयोजित की गई। इस दौरान समाज की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान भी किया गया। संयुक्त परिवार में एकसाथ रहने वाली सास-बहु का सम्मान भी किया गया। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विद्या त्रिवेदी व सचिव मधु चतुर्वेदी ने बताया कि परशुराम महादेव मंदिर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेम और उत्साह के प्रतीक बसंत उत्सव के तहत फाग महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। फाग महोत्सव में महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही फागण के गीत पर झूमकर नृत्य भी किया। कार्यक्रम में मीनाक्षी शर्मा, पूर्णिमा शर्मा, प्रियंका नागदा, कृष्णा पारीक, विद्या त्रिवेदी, मधु चतुर्वेदी, गुणबाला तुगनावत सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थीं।
इनको किया सम्मानित
कार्यक्रम में डॉ. शक्ति बाला शर्मा, गीता पंत, पुष्पा रावल, नीतू जोशी, दर्शना जोशी, कुसुम शर्मा, रेणुका व्यास, गीता उपाध्याय, जयश्री चौबे, सुशीला पारीक, पुष्पा रावल, उषा शर्मा, इंदु पारीक, कुसुम लता शर्मा, सविता शर्मा, सावित्री शर्मा को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार राधा कृष्ण प्रतियोगिता में शामिल हुए अनुष्का पांडे, निधि पांडे, अथर्व पांडे, मीनाक्षी शर्मा, अंजू शर्मा, जानवी पंत, अनिष्का शर्मा, दृष्टि शर्मा को पुरस्कृत किया गया।