7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैस कनेक्शन देने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाएंगे

नगरीय निकायों में पार्षदों व ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच, पंचों, सचिव से लेंगे सहायता

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kajal Kiran Kashyap

Jul 08, 2017

बिलासपुर. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन बांटने के लिए नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर दस्तक देंगे। इसके लिए सभी पार्षदों एवं सरपंच, पंचों से सहयोग लिया जाएगा। पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में जिले को एक लाख 33 हजार 729 गैस कनेक्शन वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक जिले में लगभग 23 हजार गैस कनेक्शन का वितरण हो चुका है। इसके साथ ही गैस कनेक्शन देने की रफ्तार बढ़ाने के लिए नगरीय निकायों के पार्षदों को उनके वार्डों में इस योजना में शामिल होने वाली महिलाओं को पे्ररित करने के लिए सहयोग लिया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों में सरपंचों,पंचों एवं सचिव को सक्रिय किया जाएगा। खाद्य नियंत्रक आशुतोष चतुर्वेदी ने इसके लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं निगम आयुक्त व सीएमओ को पत्र भेजा गया है, ताकि उनका सहयोग मिल सके।