
प्रशांत.......संगठन में जान फूंकने कांग्रेसी ग्रुप डिस्कशन करेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राकेश कालिया आज आएंगे ग्वालियर. कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के नीचे स्तर से जान फूंकने की प्लानिंग की है। यह काम राष्ट्रीय पदाधिकारियों को सौंपा गया है। वे जिले-जिले जाकर संगठन के शीर्ष नेताओं से ग्रुप डिस्कशन कर रहे हैं। इस कड़ी में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव राकेश कालिया 25 फरवरी को ग्वालियर आएंगे। वे यहां पर तीन ग्रुप बनाकर पार्टी के नेताओं से संगठन को पुन: खड़ा करने के संबंध में सलाह करेंगे।पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि केन्द्रीय नेतृत्व के आदेश पर कालिया 25 को सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से आएंगे। वे यहां पर सुबह 11 बजे से कांग्रेस कार्यालय या फिर निजी होटल में बैठक करेंगे। ये लोग होंगे शामिल कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा। इन सभी के तीन-तीन ग्रुप बनाए जाएंगे। उन्हें पार्टी द्वारा तय किए गए बिंदुओं के आधार पर पार्टी में जान फूंकने के बारे में चर्चा करने को कहा जाएगा। चर्चा के बाद तीनों ग्रुपों की जानकारी ली जाएगी। उस रिपोर्ट को केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा।ग्रुप डिस्कशन होगा पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कालिया 25 फरवरी को ग्वालियर आएंगे। वे यहां पर पार्टी के लोगों के बीच बैठकर ग्रुप डिस्कशन करेंगे। अशोक सिंह, महासचिव मप्र कांग्रेस कमेटी
Published on:
25 Feb 2015 05:02 am
बड़ी खबरें
View AllNew Category
ट्रेंडिंग
